ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

मोईन अली की फिरकी में फंसे दिल्ली के बल्लेबाज, चेन्नई ने 91 रन के बड़े अंतर से हराया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in खेल
0
दिल्ली

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली की टीम को 91 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है। दिल्ली के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य था लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों के सामने दिल्ली की पूरी टीम केवल 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। चेन्नई की तरफ से मोइन अली ने 3 जबकि मुकेश चौधरी, ड्वेन ब्रावो और सिमरजीत सिंह ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 25 रनों की पारी मिचेल मार्श ने खेली। इस हार से दिल्ली की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

इससे पहले दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ और डेवान कोन्वे ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। कोन्वे के 87 और गायकवाड़ के 41 रनों की पारी के दम पर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए।

दिल्ली की पारी, वार्नर सस्ते में आउट

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड वार्नर और श्रीकर भारत ने की लेकिन भरत दूसरे ओवर में 8 रन बनाकर सिमरजीत सिंह के शिकार बने। लेकिन दूसरे विकेट के रूप में दिल्ली को बड़ा झटका वार्नर के रूप में लगा। उन्हें 19 रन के स्कोर पर तीक्ष्णा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के रूप में मिचेल मार्श को 25 रन के निजी स्कोर पर मोइन अली ने गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। दिल्ली को चौथा झटका पंत के रूप में लगा। उन्हें 21 रन के निजी स्कोर पर मोइन अली ने बोल्ड किया। उन्होंने इसी ओवर में रिपल पटेल को भी आउट किया। उन्होंंने 6 रन की पारी खेली। 11वें ओवर में दिल्ली के दो विकेट गिरे। पहले अक्षर पटेल 1 रन बनाकर फिर दिल्ली की आखिरी उम्मीद पावेल 3 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को मुकेश चौधरी ने आउट किया। 8वां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। उन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर सिमरजीत सिंह ने उथप्पा के हाथों कैच कराया।

चेन्नई की पारी, कान्वे का अर्धशतक

चेन्नई की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ और डेवान कान्वे ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नोकिया ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। दूसरा झटका कोन्वे के रूप में लगा। उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली उन्हें खलील अहमद ने पंत के हाथों कैच करवाया। तीसरा झतका दुबे के रूप में लगा। उन्हें 32 रन के निजी स्कोर पर मिचेल मार्श ने वार्नर के हाथों आउट कराया। चौथे विकेट के रूप में रायडू को खलील अहमद ने 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। आखिरी ओवर में चेन्नई ने दो विकेट गंवाए। पहले मोइन अली और फिर राबिन उथप्पा को नोकिया ने आउट किया।

दिल्ली में दो जबकि चेन्नई में दो बदलाव

चेन्नई में रवींद्र जडेजा के स्थान पर शिवम दुबे को मौका मिला है जबकि दिल्ली की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ललित यादव और मनदीप सिंह के स्थान पर केएस भरत औऱ अक्षर पटेल की वापसी हुई है।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-

डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिचेल मार्श, रिषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, आनरिक नोकिया

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कान्वे, राबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।

Tags: cricketcsk newsCSK vs DC IPL 2022 Match ReportCSK vs DC matchCSK vs DC match ReportDC newsIPL 2022IPL Match reportmatch report
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In