IT and BT Minister :बारिश और जलजमाव की तस्वीरें हुईं वायरल, बेंगलुरु में
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 22, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बारिश और जलजमाव की तस्वीरें हुईं वायरल, बेंगलुरु में IT मंत्री ने बुलाई कंपनियों की बैठक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in राष्ट्रिय
0
IT and BT Minister

बेंगलुरु (कर्नाटक)। सिलिकान सिटी बेंगलुरु में लगातार बारिश जारी है। इस दौरान आइटी(IT) और बीटी मंत्री सीएन अश्वथनारायण (IT and BT Minister CN Aswathanarayana) ने बुधवार शाम 5 बजे कई साफ्टवेयर कंपनियों के प्रमुखों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जिसमें लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में पैदा हुई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

राज्य सरकार के मुख्य सचिव, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त, बैंगलोर जल प्राधिकरण के अधिकारी, शहरी विकास विभाग के अधिकारी और शहर के पुलिस आयुक्त इस बैठक में भाग लेंगे जो विधानसौदा के सम्मेलन हाल में होगी।

वह पहले ही कह चुके हैं कि बारिश से होने वाली परेशानियों के बारे में कारोबारी खुलकर बात कर सकते हैं।

उन्होंने एएनआइ को सूचित किया कि इंफोसिस, विप्रो, एम्फैसिस, नैसकाम, गोल्डमैन सैक्स, इंटेल, टीसीएस, फिलिप्स, सोनाटा साफ्टवेयर और अन्य कंपनियों के प्रमुख या प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में प्रतिभागी अपने सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त शहर की समस्याओं पर पीपीटी पेश करेंगे।

राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कंपनियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण जलभराव लगातार जारी है, इसलिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force, NDRF) की एक टीम को शहर में लोगों को जलभराव वाले स्थानों से सुरक्षित बचाने के लिए तैनात किया गया है।

बेंगलुरू में स्थानीय लोगों को जलजमाव का के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अभी भी सड़कों और उपनगरों से पानी कम नहीं हुआ है। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

लगातार भारी बारिश के कारण बेंगलुरू में भीषण जलभराव के बीच, सोमवार को भारत की सिलिकान वैली में कई आइटी(IT) पेशेवरों ने अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टरों का भी सहारा लिया।

बता दें कि भारी बारिश के कारण एचएएल हवाई अड्डे (HAL Airport) के करीब यमलूर (Yemalur) पानी में डूब गया है।

इलाके में रहने वाली आइटी(IT) कंपनियों के कई कर्मचारी सोमवार को ट्रैक्टर लेकर अपने दफ्तर पहुंचे।

हालांकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को शहर की मौजूदा स्थिति के लिए राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, कर्नाटक विशेष रूप से बेंगलुरु में बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बारिश पिछले 90 सालों में नहीं हुई है। सभी टैंक भरे हुए हैं और वे ओवरफ्लो हो रहे हैं। लगातार बारिश हो रही है।

उन्होंने कहा, यह पिछली कांग्रेस सरकार के कुप्रशासन और पूरी तरह से अनियोजित प्रशासन के कारण हुआ है। यह कांग्रेस सरकार के खराब प्रशासन का परिणाम है। उन्होंने झीलों को बनाए रखने के बारे में कभी नहीं सोचा। (IT and BT Minister)

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

इससे पहले जुलाई में कर्नाटक में बारिश के कारण भारी बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद बचाव अभियान और राहत कार्य करना पड़ा था। मुख्यमंत्री बोम्मई को भी केंद्र से वित्तीय सहायता लेनी पड़ी थी।

Tags: Bengaluru rain newsHeavy rain in BengaluruIT and BT MinisterKarnataka IT ministermeeting in Bengalururain in Bengalurusoftware companies meeting in Bengaluru
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Techno

Techno और केकेआर की दमदार जोड़ी के साथ अब हर सिग्नल पर जीत पक्की

7 months ago
IS Terrorist Activities

संयुक्त राष्ट्र (UN) के सुरक्षा परिषद ने IS आतंकी गतिविधियों को लेकर जताई खतरे की आशंका|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)