• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नाबालिग छात्रा

मुरादाबाद। माता-पिता की मौत का गम भूलकर नाबालिग छात्रा अपनी जिंदगी को संवारने में लगी थी। लेकिन, युवक ने डरा-धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। तमंचा दिखाकर उसके स्कूल में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर परिवार को गोली मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपित युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर का है। सीओ सिविल लाइंस डा. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी किशोरी पीड़िता नाना-नानी के साथ रहती है।

पीड़िता की मां गूंगी थी, इसके कारण शादी के बाद ही पिता ने छोड़ दिया था। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही मां की मृत्यु हो गई। कुछ वर्ष पहले पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। नाबालिग छात्रा कांठ रोड स्थित एक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता के स्वजन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से छात्रा गुमसुम रहती थी।

बात करने पर भी वह किसी को जवाब नहीं देती थी। मंगलवार शाम पीड़िता के मामा ने उससे प्यार से बातचीत की। इस दौरान पीड़िता ने रोकर बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र का शिव विहार निवासी प्रशांत शर्मा ने उसके साथ गलत काम किया है। वह बीते एक साल से परेशान कर रहा था।

13 जून 2022 को आरोपित युवक ने कांठ रोड में कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने के बाद तमंचा दिखाकर अपनी स्कूटी में बिठा लिया। इसके बाद आरोपित ने उसके स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को जानकारी दी तो गोली मार दूंगा। डरी-सहमी नाबालिग छात्रा ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

इसके बाद 26 अगस्त 2022 को आरोपित युवक उसे दोबारा मिला और स्कूटी पर जबरन बैठाकर घर ले गया। घर पहुंचने पर छात्रा ने युवक के माता-पिता से गलत काम होने की जानकारी दी। आरोप है कि युवक के माता-पिता ने छात्रा को बेटे के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

तीनों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को जानकारी दी तो पूरे परिवार को हत्या कर देंगे। इससे खौफ में आई नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया और गुमशुम रहने लगी। जानकारी होने के बाद पीड़िता को साथ लेकर स्वजन सीओ सिविल लाइंस के कार्यालय पहुंचे।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि इस मामले में आरोपित युवक के साथ ही उसके माता-पिता के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: Minor Girl MisdeedMisdeed in MoradabadMoradabad Crime NewsMoradabad NewsnewsstateStudent Misdeed in SchoolUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

M3M Foundation

M3M Foundation's Resolve on the Eve of International Women's Day: Women of the Nation Will Be Empowered Through Skills, Entrepreneurship and Opportunities – Dr. Payal Kanodia

3 months ago
Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय मौली, जिला पंचकूला में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NKN Media Brings International Property Expo to India

NKN Media Brings International Property Expo to India

June 4, 2026
Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

June 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)