ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

FY26 की तीसरी तिमाही में मोबिक्विक ने कमाया मुनाफा; सालाना आधार पर 593 मिलियन रुपए की मजबूत बढ़त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 4, 2026
in व्यापार
0
FY26

FY26- एबिट्डा 150 मिलियन रुपए रहा, जिसमें सालाना आधार पर 576 मिलियन रुपए का बड़ा सुधार देखने को मिला
कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट 76% सालाना (34% तिमाही) बढ़ा, इसका कारण बेहतर संचालन दक्षता और लागत नियंत्रण रहा
रेवेन्यू 8% सालाना (6% तिमाही) बढ़कर 2,972 मिलियन रुपए हुआ
लगातार 12वीं तिमाही में रिकॉर्ड कायम करते हुए, पेमेंट्स जीएमवी 481 अरब रुपए के अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँचा
यूपीआई लेनदेन सालाना आधार पर 3.2 गुना बढ़े; भारत के यूपीआई इकोसिस्टम में सबसे तेजी से बढ़ने वाले शीर्ष 5 ऐप्स में शामिल

लखनऊ, फरवरी, 2026: भारत के सबसे बड़े डिजिटल वॉलेट, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (मोबिक्विक) (एनएसई: मोबिक्विक / बीएसई: 544305), ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने आय परिणाम (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया, जिसके पीछे भुगतान और वित्तीय सेवा कारोबार में मजबूत क्रियान्वयन रहा। यह उपलब्धि मोबिक्विक के लिए एक अहम् मोड़ है, जहाँ कंपनी प्लेटफॉर्म का विस्तार जारी रखते हुए लाभप्रदता की ओर बढ़ी है और साथ ही भारत भर में डिजिटल वित्तीय पहुँच को मजबूत करने में अपनी भूमिका को और सशक्त कर रही है।

मुख्य वित्तीय आँकड़ें:
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही बनाम वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही की मुख्य बातें

पेमेंट्स
जीएमवी

ज़िप ईएमआई
जीएमवी (ऋण)

रेवेन्यू

कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट

एबिट्डा

पीएटी

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही
480,640
9,000
2,972
1,288
150
40
वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही
294,456
3979
2,745
730
-427
-553
सालाना वृद्धि
63%
126%
8%
76%
576 मिलियन
593 मिलियन

सभी राशियाँ मिलियन रुपए में हैं

FY26  की तीसरी तिमाही में कंपनी ने खर्चों पर कड़ा नियंत्रण और मार्जिन में अच्छी बढ़त के साथ मजबूत परिचालन प्रदर्शन किया। संचालन में अनुशासन के चलते सालाना आधार पर एबिट्डा में 576 मिलियन रुपए का सुधार हुआ और कंपनी ने कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया।

31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के प्रमुख नतीजे
समेकित वित्तीय स्थिति
कुल आय 2,972 मिलियन रुपए पर स्थिर रही, जो संतुलित विकास को दर्शाता है
कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट 76% सालाना (34% तिमाही) बढ़कर 1,288 मिलियन रुपए हुआ, जो लागत दक्षता पर निरंतर ध्यान को रेखांकित करता है
कुल आय के प्रतिशत के रूप में फिक्स्ड कॉस्ट वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में घटकर 38 प्रतिशत रह गई, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 42 प्रतिशत थी
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में एबिट्डा 150 मिलियन रुपए रहा, यह लाभकारी तिमाही थी, जिसमें सालाना 576 मिलियन रुपए (तिमाही 214 मिलियन रुपए) का सुधार हुआ
पेमेंट्स
कंपनी के मुख्य पेमेंट्स कारोबार ने बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स और मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज के साथ लगातार मजबूत बढ़त दर्ज की।
भारत में लगातार नंबर-1 पीपीआई वॉलेट के रूप में रैंकिंग
भारत के यूपीआई इकोसिस्टम में सबसे तेजी से बढ़ने वाले टॉप-5 यूपीआई ऐप्स में शामिल; यूपीआई लेनदेन में सालाना आधार पर 3.2 गुना बढ़ोतरी
पेमेंट्स जीएमवी 481 अरब रुपए के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुँचा, जिसमें सालाना आधार पर 63% और तिमाही आधार पर 11% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, और यह लगातार 12वीं तिमाही में रिकॉर्ड स्तर रहा
यूज़र बेस बढ़कर 186.6 मिलियन और मर्चेंट बेस बढ़कर 4.79 मिलियन तक पहुँचा
17 बेसिस पॉइंट का मजबूत नेट पेमेंट प्रोसेसिंग मार्जिन, जो यूपीआई से आगे बेहतर कमाई को दर्शाता है
इसके परिणामस्वरूप, पेमेंट्स कारोबार का सकल मार्जिन भी 37% के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया, जो सालाना आधार पर 125% और तिमाही आधार पर 36% के विस्तार को दर्शाता है
बीबीपीएस इकोसिस्टम में ग्राहक संचालन इकाई के रूप में 7वाँ स्थान
वित्तीय सेवाएँ
बेहतर क्रेडिट क्वालिटी और वसूली की दक्षता के दम पर वित्तीय सेवा कारोबार ने मजबूत वापसी की और गुणवत्ता वाली आय दर्ज की।
ज़िप ईएमआई जीएमवी में 126% सालाना (12% तिमाही) की वृद्धि दर्ज की गई, जो लेंडिंग कारोबार में दोबारा आई गति और मजबूती को दर्शाती है
ज़िप ईएमआई जीएमवी 9,000 मिलियन रुपए के अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँचा, जिससे ऋण कारोबार के बाद पूरी रिकवरी साफ नजर आई
वित्तीय सेवा का सकल लाभ 372 मिलियन रुपए रहा, जिसमें 405% सालाना (45% तिमाही) की तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई
बेहतर क्रेडिट क्वालिटी के चलते नेट वित्तीय सेवा मार्जिन सालाना आधार पर चार गुना बढ़कर वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के 1.05% से वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 4.13% पर पहुँचा
इन सभी संकेतकों में आया सुधार लेंडिंग कारोबार में पूरी तरह से रिकवरी को दर्शाता है। मुनाफा दोबारा मजबूत होने के साथ, कंपनी अब अपने डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेस पोर्टफोलियो में संतुलित और सतत रूप से बढ़त का विस्तार करने की बेहतर स्थिति में है।
कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मोबिक्विक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, को-फाउंडर और सीएफओ, उपासना टाकू ने कहा, “हमें एक लाभदायक तिमाही की जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है। यह हमारे कारोबार में अनुशासित कामकाज और लगातार लागत नियंत्रण का नतीजा है। ऑपरेटिंग एफिशिएंसी पर फोकस और सोच-समझकर विस्तार करने से हमें विकास की गति बनाए रखते हुए मुनाफा हासिल करने में मदद मिली। हमें भरोसा था कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में हम लाभप्रदता हासिल करेंगे और इस वादे को पूरा कर पाने पर हमें गर्व है। आगे भी हम जिम्मेदारी के साथ अपने प्लेटफॉर्म को बढ़ाने और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।” (FY26)

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: FY26MobiKwikQ3 FY26;YoY growth of ₹593 million
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In