ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

विवाहिता को गर्म तवे से जलाते थे ससुरालीजन, चिल्लाती तो मुंह में ठूंस देते थे कपड़ा, नहीं देते थे खाना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 21, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
विवाहिता

नई टिहरी: देहरादून जिले के जीवनगढ़ में रहने वाली एक विवाहिता के साथ ससुरालियों के जुल्म की कहानी को सुनकर हर कोई सन्न रह गया। ससुरालियों ने विवाहिता को 15 दिन तक न केवल भूखा-प्यासा रखा, बल्कि बाथरूम में बंद कर दिया।

गर्म तवे और गर्म पानी डालकर जलाया

विवाहिता ने विरोध किया तो उसे गर्म तवे और गर्म पानी डालकर जलाया गया और उसे खाने में भी जूठन दी जाती थी। पीड़िता की मां जब बेटी का हाल जानने ससुराल पहुंची, तो हैवानियत के इस खेल का पता चला।

शरीर पर मिले जलाने के 25 निशान

मामले में नई टिहरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सकीय टीम भी महिला की हालत देखकर सन्न रह गयी। महिला के शरीर पर जलाने के 25 निशान मिले हैं।

  • उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पीड़ि‍ता प्रीती से जानकारी ली व एसएसपी टिहरी को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

दस साल पहले हुई थी शादी

जाखणीधार ब्लाक के रिंडोल गांव निवासी सरस्वती देवी की बेटी प्रीति की शादी दस साल पहले देहरादून के जीवनगढ़ निवासी अनूप जगूड़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रीति को उसकी सास सुभद्रा, ससुर देवेंद्र और ननद जया दहेज के लिए पीटते थे।

बंद आ रहा था बेटी का फोन

प्रीति की मां सरस्वती देवी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनकी बेटी का मोबाइल फोन बंद आ रहा था, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और 16 सितंबर को वह अपने बेटे जितेंद्र के साथ उसकी ससुराल जीवनगढ़ पहुंच गई।

नहीं मिलने दे रहे थे बेटी से

वहां उनकी बेटी की सास सुभद्रा ने उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया और कहा कि उनकी बेटी ठीक है और किचन में खाना बना रही है।

  • अचानक इस बीच उनका बेटा जितेंद्र वहां किचन में गया तो वहां उनकी बेटी घायल और बिना कपड़ों के एक चुन्नी की मदद से छिपाई गई मिली।
  • जब उन्होंने बेटी को देखा तो उसके शरीर पर जलाने के निशान थे और सिर पर गहरा घाव था। बेटी इतनी बुरी हालत थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

परिवार खत्‍म करने की दी धमकी

इस दौरान उसकी सास आई और उसने धमकी दी कि अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इस दौरान उनके दामाद अनूप ने भी बताया कि उसकी पत्नी को उसकी मां और बहन ने जलाया है।

नई टिहरी कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ि‍ता की मां ने बताया कि उसके बच्चों को भी डरा धमका कर चुप कराया जाता था। उसके बाद अगले दिन वह अपनी बेटी को लेकर रिंडोल गांव आ गए। पीड़ित के स्वजन और ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नई टिहरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

  • इसके बाद टिहरी पुलिस ने सास सुभद्रा और ननद जया को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला के तीनों बच्चों को भी टिहरी पहुंचा दिया गया है।

आरोपित सास और ननद गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपित सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पीड़ित महिला को बेहतर उपचार के लिए देहरादून भी भेजा जा सकता है।

Tags: Domestic Violencenational newsnewsstateTehri NewsUttarakhand Crimeuttarakhand newsUttarakhand Top
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In