ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 30, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Yamunotri

देहरादून: उत्तराखंड में वर्षा का क्रम कुछ धीमा जरूर पड़ा है, लेकिन दुश्‍वारियां कम नहीं हो रही हैं। चारधाम यात्रा मार्ग बार बार बंद हो रहा है। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास शुक्रवार सुबह 37 घंटे बाद सुचारू हो पाया है। गंगोत्री हाईवे भी शुक्रवार को सुचारू कर दिया गया है। (Yamunotri)

वहीं इस बार प्रदेश में मानसून ने दस्तक भी विलंब से ही दी थी। इस बार 29 जून को उत्तराखंड में मानसून पहुंचा था। मौसम विभाग के अुनसार मानसून प्रदेश से 10 अक्टूबर के आसपास लौट सकता है। इससे पहले पांच अक्टूबर के बाद भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं।

भूस्खलन से अवरुद्ध रहे गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग

धरासू बैंड के पास बुधवार की शाम को हुए भारी भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को पूरे दिन अवरुद्ध रहे, जिससे धरासू के पास हजारों तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजमार्ग अवरुद्ध रहने के कारण उत्तरकाशी में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी खासी प्रभावित रही। यमुना घाटी और जिला मुख्यालय के बीच का संपर्क भी पूरी तरह से ठप रहा।

बुधवार की शाम पांच बजे के करीब धरासू बैंड बाजार से दो मीटर यमुनोत्री की ओर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भी टूटा, जिससे पहले मलबा व पत्थर यमुनोत्री राजमार्ग पर गिरे। फिर गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन का मलबा पहुंचा, जिससे राजमार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था।

धूप खिलने पर दरके पहाड़, 37 में से 14 मार्ग खुले, 23 अभी भी बंद

आसमान से वर्षा के रूप में बरस रही आफत तो अब बंद है, लेकिन चटख धूप खिलने पर जौनसार बावर के पहाड़ों में भूस्खलन का क्रम तेज हो गया है। पहाड़ दरकने पर बंद हुए 37 में से 14 मार्गों को खोल दिया गया है। शेष 23 मोटर मार्ग बंद रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित रहा। (Yamunotri)

लोनिवि चकराता अंतर्गत मुख्य जिला मार्ग पुरोड़ी रावना डामटा, मरलऊ बडोडा, डुंगियारा, छोटाऊ, रावना पुरोड़ी, कोटी कनासर रजाणू, राज्य मार्ग चकराता लाखामंडल, राज्य मार्ग दारागाड कथियान त्यूणी, सावड़ा छाछवा खेड़ा डुंगरी, सुनोई पेनुवा, त्यूणी कथियान बागूर मोटर मार्गों पर जगह जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा।

लोनिवि साहिया अंतर्गत राज्य मार्ग हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी, पाथुवा, टिकरधार, धारिया गांवों के समीप आया मलबा दूसरे दिन भी नहीं हट पाया और न ही सुरक्षा दीवार बनाई जा सकी। समरजेंस, बिजऊ क्वेथा खतार, लक्सयार लुधेरा क्यारी कचटा, हमरऊ ललऊ दातनू बडनू, हईया अलसी मोटर मार्ग पर मलबे के कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा।

कृषि उपज से भरे वाहन फंसे हुए हैं। पीएमजीएसवाई कालसी अंतर्गत सैंज चंदोऊ, कथियान डिरनाड, खारसी खाटुवा, लाखामंडल खबौ, डिमीच, लाखामंडल नाडा मोटर मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। (Yamunotri)

उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार, पीएमजीएसवाई कालसी के अधिशासी अभियंता आरएस टम्टा व लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता एमएस बेडवाल के अनुसार बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

Tags: dehradun weatherdehradun-city-common-man-issuesdehraduncityweatherforecastuttarakhand weatherUttarakhand Weather update
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

almonds

अपना वजन कैसे कम करे? बादाम आपके बहुत काम आ सकता है |

4 years ago
NCC Advisory Committee

शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज सिरसा में हुआ NCC एडवाइजरी कमेटी का गठन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

September 14, 2026
Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

September 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In