• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, September 7, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी Call Center चलाने वाली गैंग का किया पर्दाफाश|

गैंग पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में फर्जी कॉल सेंटर चलाते हुए देश के कई हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बनाता था।

by नवटाइम्स न्यूज़
December 16, 2022
in राष्ट्रिय
Fake Call Centers

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर (Fake Call Centers) चलाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में फर्जी कॉल सेंटर चलाते हुए देश के कई हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बनाता था। गैंग के कुल 12 मेंबर्स अभी तक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस मामले में और गैंग मेंबर्स का पता लगाने में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस आरोपियों से 22 मोबाइल फोन, 2 डेबिट कार्ड, 2 क्रेडिट कार्ड, एक बैंक पासबुक और 1 फर्जी आधार कार्ड बरामद कर चुकी है। 7 सितंबर, 2022 को दर्ज साइबर फ्रॉड के एक केस में यह गिरफ्तारियां की गई हैं।

ये भी पड़े – जिला नगर योजनाकार, पंचकूला द्वारा गांव कांगुवाल में 1 एकड़ व बांसघाटी में 6 एकड़ में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों व डीपीसी को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया|

इनकी हुई है गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का प्रापर्टी डीलर दन्ना खान(35), बिहार के सिवान जिले का मोबाइल शॉप संचालक सोनू कुमार(29), मोबाइल शॉप संचालक अनुज कुमार(26), बिहार के चंपारन जिले का अवैध शराब व्यापारी गोविंदा कुमार(21), ज्वैलरी शॉप में अकाउंटेंट अनूप कुमार(32), कोलकाता का क्रिप्टो करेंसी में डील करने वाला नीरज गुप्ता(25) और उसका भाई ITC फूड, (Fake Call Centers) बेंगलोर में कार्यरत धीरज गुप्ता(22), झारखंड के देओगढ़ जिले का प्राइवेट जॉब करने वाला शहनवाज अंसारी(23), पश्चिम बंगाल का प्राइवेट जॉब करने वाला सफीक अंसारी उर्फ गुड्‌डू(23), प्राइवेट जॉब करने वाला युसुफ अंसारी(20), प्राइवेट जॉब करने वाला तनवीर आलम(23) तथा प्राइवेट जॉब करने वाला इरफान अंसारी(22) शामिल हैं।

गुजराज सरकार के पूर्व एडवाइजर की शिकायत पर केस दर्ज
गुजरात सरकार के पूर्व एडवाइजर और रिटायर एयर मार्शल रविंदर कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। वह सेक्टर 31 में एयरफोर्स स्टेशन, 12 विंग में रहते हैं। सेक्टर 66 ए, मोहाली में एक सोसाइटी में उन्होंने एक फ्लैट खरीदा था। वह PSPCL का रजिस्टर्ड मीटर लगवाना चाहते थे। वैबसाइट पर उन्हें एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर दिखा जिस पर कॉल की। यहां अमित कुमार नामक ठग ने गूगल पे लिंक भेज उनसे 3.26 लाख रुपए की ठगी कर ली थी।

यहां हुए थे पैसे ट्रांसफर
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 1,11,500 रुपए M/s DK इंटरप्राइजेस के खाते में ट्रांसफर हुए थे। बरेली का दन्ना खान उसका प्रोपराइटर था। 23 नवंबर को उसकी गिरफ्तारी की गई। वहीं पाया गया कि 1,20,000 रुपए रेजर पे के जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में इस्तेमाल हुए। यह अनुज और (Fake Call Centers) सोनू के नाम से थे। बिहार से उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस को पता चला कि चंपारन के गोविंदा और अनूप के कहने पर रकम ट्रांसफर हुई थी। ऐसे में पुलिस ने ट्रैप लगा गोविंदा और फिर अनूप को पकड़ा।

जेल में गैंग बनाया
गोविंदा पर गैरकानूनी शराब बेचने का केस दर्ज है। अनूप पर ब्लैकमनी का एक केस है। उसके कब्जे से 1.5 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। (Fake Call Centers) दोनों गोपाल गंज की जेल में मिले थे और गैंग बनाया था। पुलिस ने कहा कि इस गैंग का और जानकारी निकाली गई तो पता चला कि यह रकम आगे नीरज गुप्ता नामक आरोपी के खाते में जाती थी। जानकारी जुटा टीम कोलकाता गई और वहां से नीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसका खाता उसका भाई धीरज गुप्ता संभालता था। ऐसे में उसे गिरफ्तार किया गया।

सिम कार्ड देता था धीरज
धीरज ने बताया कि उसने सफीक अंसारी उर्फ गुड्‌डू को सिम कार्ड और खाता नंबर मुहैया करवाए थे। वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। ऐसे में पुलिस ने (Fake Call Centers) खड़गपुर के स्लम एरिया में रेड की और वहां से शहनवाज अंसारी, सफीक अंसारी, युसुफ अंसारी, तनवीर आलम और इरफान अंसारी को काबू किया। यह एक पुराने घर में फर्जी कॉल सेंटर चला कर लोगों को लूटते थे। इनसे 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

फर्जी आधार कार्ड से पहचान छिपाता था
जांच में पता चला कि सफीक अंसारी के पास झारखंड के किसी अमित कुमार (Fake Call Centers) के नाम से फर्जी आधार कार्ड था। इसका इस्तेमाल कर वह अपनी असली पहचान छिपाता था। धीरज इस गिरोह का मास्टरमांइड है जो पहले लोगों को मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लूटता था। वह गैंग सदस्यों को सिम कार्ड और खातों के नंबर देता था। वहीं वह कूरियर हेल्पलाइन वैबसाइट्स पर फर्जी नंबर देता था।

Tags: Chandigarh NewsCyber CrimeFake Call CentersFormer advisor and retired Air Marshal Ravinder KumarGang running fake call center in KharagpurGujaratNational News By NavTimesन्यूज़NavtimesNavTimesन्यूज़NTN newsWest Bengal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Janata Darbar

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित एचएसवीपी फील्ड होस्टल में आयोजित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं|

4 years ago
Fixed Income Investment

टैप इन्वेस्ट (पूर्व में लीफ राउण्ड), Fixed Income Investment सीड राउण्ड में 2 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 6, 2026
India's EV

India’s EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)