• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, May 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

क्या आपको पता है? घना कोहरा, शीतलहर या ठंडा दिन किस आधार पर किया जाता है तय, जानिए कैसे होती है यह सारी प्रक्रिया|

आप लोगो ने मौसम से जुड़े ये शब्द जैसे कोहरा, शीतलहर या फिर कोल्ड डे... तो रोज ही पड़ते या सुनते होंगे लेकिन क्या आपको पता है इस बात का पता कैसे लगाया जाता है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 30, 2022
in राज्य
0
Decided

Know On What Basis Dense Fog, Cold Wave Or Cold Day Is Decided: आप लोगो ने मौसम से जुड़े ये शब्द जैसे कोहरा, शीतलहर या फिर कोल्ड डे… तो रोज ही पड़ते या सुनते होंगे लेकिन क्या आपको पता है इस बात का पता कैसे लगाया जाता है की आज का दिन ठंडा रहेगा या किन इलाको में आज शीतलहर चलेंगी. चलिए जानते है आखिर मौसम विभाग इन सब चीज़ो का पता कैसे लगता है| पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है. दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चल रही हैं, कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति भी है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति भी बरकरार है. इसके साथ ही कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के वक्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी में कमी देखने कम मिलती है|

ये भी पड़े – Delhi के द्वारका में अज्ञात व्यक्ति ने की 2 मासूम कुत्तो से क्रूरता, आरोपी की तलाश जारी|

घने या हलके कोहरे का कैसे पता लगाया जाता है?

पंजाब और हरियाणा में 29 दिसंबर को शीतलहर के साथ कोहरे भी देखा गया. पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. जबकि अमृतसर में 25 और पटियाला में 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई. हरियाणा की बात करें तो अंबाला और चंडीगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी रही. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर और बहराइच में 200 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है, जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है. 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है. बता दें कि दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुत घना कोहरा छाया रहा.

कब चलती है शीतलहर? (Know On What Basis Dense Fog, Cold Wave Or Cold Day Is Decided)

मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है तो IMD शीतलहर की घोषणा करता है. शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो. वहीं , “गंभीर” शीतलहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या फिर तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रदूषण का क्या है पैमाना?

सर्दियों में कई राज्यों में प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या देखी जाती है. खासकर दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप ज्यादा रहता है. इसे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI द्वारा मापा जाता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है| (Know On What Basis Dense Fog, Cold Wave Or Cold Day Is Decided)

Tags: AQI LevelChandigarhCold DayCold WaveDelhi NCRDense FogHaryanaIMDIndia Meteorological DepartmentNavtimesNavtimes न्यूज़News By NavTimesNTN newspunjabvisibility level
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Madras High Court

मद्रास हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओ के ‘खुला’ को लेकर जारी किए निर्देश, जाने क्या हैं ‘खुला’|

3 years ago
NIA Raids Continue

पूरे भारत में गैंगस्टरों पर NIA की छापेमारी जारी, बिश्नोई और बराड़ गैंग पर पैनी नज़र |

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

May 18, 2026
The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

May 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)