• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की पहल पर ’’परीक्षा पर चर्चा-2023 इक्जाम वाॅरिर्यस’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन|

आर्ट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के 30 विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ’’इंग्जाम वाॅरिर्यर’’ देकर किया सम्मानित|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 23, 2023
in हरियाणा
0
Warriors

पंचकूला, 23 जनवरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार और हरियाणा विधानसभा (Warriors) अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की पहल पर सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में ’’परीक्षा पर चर्चा-2023 इक्जाम वाॅरिर्यस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञानचदं गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर भवन विद्यालय स्कूल की केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन जस्टिस जीसी गर्ग, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और स्कूल की प्रिंसिपल गुलशन कौर विशेष रूप से उपस्थित थी। विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक में दिये गये मूल मंत्र को जीवन में अपनाये और देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें|

कार्यक्रम से पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने विद्यार्थियों से बातचीत की और परीक्षा पूर्व की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। गुप्ता ने परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिये विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा का तनाव ना लें और परीक्षाओं को एक उत्सव (Warriors) के रूप में मानकर तैयारी करें। उन्होंने स्कूल में माध्यमिक कक्षाओं के लिये आयोजित आर्ट प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग के 30 विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी पुस्तक ’’इंग्जाम वाॅरिर्यर’’ देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये मूल मंत्र को अपने जीवन में अपनाते हुये देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें।

ये भी पड़े – असम में 14 वर्ष से काम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालो के खिलाफ अब POSCO Act के तहत होगा मुकदमा दर्ज़|

परीक्षा पर चर्चा का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों की मन की बात को सुनना और उनके डर को निकालना हैं

इस अवसर पर संबोधित करते हुये गुप्ता ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों की मन की बात को सुनना और उनके डर को निकालना हैं। परीक्षा पर चर्चा-2018 से हर साल आयोजित की जा रही हैं, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षको और अभिभावकों के साथ बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड (Warriors) की परीक्षायें प्रत्येक विद्यार्थी के काफी महत्वपूर्ण होती है और इन परीक्षाओं में बच्चों को अंक प्राप्त करने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह कारण है कि इस परीक्षा का अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिये बच्चों के अंदर साहस बढ़ाया जाये। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास पहल को विशेषकर बोर्ड के विद्यार्थियों के लिये ही शुरू किया है।

परीक्षा हमारे विकास की यात्रा के छोटे-छोटे पड़ाव माने जाते है

गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान देशभर के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोटीवेशन जैसे विषयों पर बात करने के साथ साथ बोर्ड परीक्षा में तैयारी कैसे करें पर भी पूरी जानकारी (Warriors) सांझा करेंगे जोकि देश के विद्यार्थियों के लिये काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा हमारे विकास की यात्रा के छोटे -छोटे पड़ाव माने जाते है और इन पड़ावों से बहादुरी से निकलना ही परीक्षा पर चर्चा का मुख्य उद्देश्य हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष जोर

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें यह नहीं सोचना कि हमें क्या बनना है बल्कि यह सोचना है कि हमें क्या करना है, हमारा लक्ष्य क्या है और उसे कैसे हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भारत में बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है और विदेशों में भारत में पढ़े लिखे युवाओं की भारी मांग है। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और बुद्धि का प्रयोग देश के विकास और उन्नति के लिये करें और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्टार्टअप इंडिया, स्टेंडअप इंडिया कार्यक्रमांे के माध्यम से युवाओं ने अपने बुद्धि और सोच से देश के विकास में एक नये आयाम स्थापित किये है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण (Warriors) विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, पार्षद जय कौशिक, नरेंद्र लुबाना, सुरेश वर्मा, रितु गोयल, सोनिया सूद, सुमित सिंगला के अलावा रेणू माथुर, स्कूल के अध्यापकों सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Exam WarriorsGyanchand GuptaHaryanaHaryana Assembly SpeakerNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaPariksha Pe Charcha-2023PM Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Broom

Vastu Tips: जाने किस स्थान पर झाड़ू रखने से घर में आती है बरकत, रसोई या डायनिंग टेबल के पास न रखें झाड़ू|

3 years ago
Ek Jazbaa Ek Junoon

काव्या -‘Ek Jazbaa, Ek Junoon’ के कलाकारों में रहस्यमय ‘गिरिराज प्रधान’ के रूप में शामिल हुए गोविंद पांडे

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

profine

Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

June 2, 2026
Manipal Tata Medical College

Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

June 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)