ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Satish Kaushik Death Case: बेडरूम में पत्नी से बोला था विकास मालू- रशियन गर्ल बुलाकर, ब्लू पिल्स की ओवर डोज दे देंगे तो वैसे ही मर जाएगा, अब इसे 15 करोड़ कौन लौटाएगा|

Satish Kaushik Death Case: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद से इस मामले में साजिश के आरोपों से हडकंप मचा हुआ है.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 13, 2023
in दिल्ली
0
Satish Kaushik Death Case

Satish Kaushik Death Case: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद से इस मामले में साजिश के आरोपों से हडकंप मचा हुआ है. एक्टर सतीश कौशिक की मौत को लेकर एक महिला ने अपने कारोबारी पति विकास मालू की भूमिका पर संदेह जताया है. दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में दावा किया गया कि विकास मालू ने इन्वेस्टमेंट के लिए सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए लिए थे. कोरोनाकाल में पैसे डूब गए तो उसने सतीश कौशिक को रास्ते से हटाने की साजिश रची|

कारोबारी विकास मालू की दूसरी पत्नी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को अपनी भेजी हुई शिकायत में, ”विकास मालू से 13 मार्च 2019 को मेरी कानूनी शादी हुई थी. विकास ने ही मेरा एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक से परिचय करवाया था. वह भारत और दुबई में हमारे परिवार के नियमित मेहमान थे. 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक हमारे दुबई स्थित घर आए थे. इस दौरान उन्होंने विकास से अपने 15 करोड़ रुपए वापस मांगे.  मैं उस दौरान ड्रॉइंग रूम में मौजूद थी|

ये भी पड़े –  गोरखपुर में बेटे ने पिता का सिर काटकर धड़ से किया अलग, ट्रॉली बैग में शव डालकर सड़क किनारे फेंका|

जहां सतीश कौशिक और विकास के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर बहस हुई. सतीश कौशिक कह रहे थे कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. (Satish Kaushik Death Case) सतीश जी ने कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए विकास को तीन साल पहले 15 करोड़ रुपए दिए थे. लेकिन विकास ने न तो उन पैसों का किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट किया और न ही वह पैसे लौटा रहा था. वह अपने दोस्त सतीश के साथ धोखा कर रहा था|

मेरे पति विकास मालू ने सतीश कौशिक से उस दौरान वादा किया वह उनके 15 करोड़ रुपए जल्द ही भारत आकर देगा. उसी रात जब पति विकास मेरे बेडरूम में आए तो मैंने उनसे पूछा, ये सतीश कौशिक जी कौन से रुपए मांग रहे थे? जवाब में विकास ने कहा, ‘इसने 15 करोड़ रुपए दे रखे हैं, जो कोरोना काल में डूब गए. फिर जब मैंने पूछा कि अब क्या करोगे? तो विकास बोला, किसी दिन रशियन गर्ल बुलाकर, ब्लू पिल्स की ओवर डोज दे देंगे, तो वैसे ही मर जाएगा. इसे कौन रुपए वापस कर रहा है|

अगले दिन यानी 24 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक ने फिर अपने 15 करोड़ रुपए मांगे तो विकास मालू भड़क गया और एक्टर से बोला, तुझे एक बार कह दिया है कि नुकसान हो गया है, पर तुझे इंडिया जाकर तेरे पैसे वापस कर दूंगा, और ज्यादा शोर मत मचा. तूने 15 करोड़ कैश दिया है. (Satish Kaushik Death Case) तू कुछ कानूनी कार्यवाही नहीं कर सकता, सब्र रख| सतीश कौशिक यह सुनकर सन्न रह गए, लेकिन विकास से बोले कि तूने मुझे 15 करोड़ का वचन पत्र दिया हुआ है. ठीक उसी रात को विकास मालू ने खुद से मुझे कहा, सतीश कौशिक का जल्दी इंतजाम करना पड़ेगा, वरना ये चुप नहीं होगा|”

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विकास मालू की दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे लिखा, ”विकास मालू के पास तमाम तरह के ड्रग्स गांजा, कोकीन, हीरोइन, ब्लू पिल्स, पिंक पिल्स, एमडीएमए, जीएसबी इत्यादि का बड़ा कलेक्शन है, जिसे वह अपने दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर आयोजित होने वाली पार्टियों में इस्तेमाल करता है. जब कभी मैं पूछती हूं कि इतना ड्रग्स और पिल्स किसके लिए है, तो कहता था- तू नहीं समझेगी|”

पत्नी ने शिकायती आवेदन में लिखा कि कारोबारी विकास मालू के पुलिस के आला अफसरों और राजनेताओं से अच्छे खासे ताल्लुकात हैं. वह खुद को बचाने के लिए उनका उनका इस्तेमाल करेगा. विकास आदतन अपराधी है. उस पर कई केस दर्ज हैं और उसे जेल भी हो चुकी है. (Satish Kaushik Death Case) इसलिए सतीश कौशिक की संदिग्ध मौत मामले में इन बातों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाए. फिलहाल दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक के मौत मामले की जांच में जुटी हुई हैं. आए दिन सतीश कौशिक की मौत के बाद से नए नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं|

Tags: bollywoodBollywood ActorBusinessman Vikas MaluDelhiDelhi News By NavTimes न्यूज़New Twist in Satish Kaushik Death CaseSatish KaushikSatish Kaushik Death Case
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

October 29, 2026
Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

October 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In