ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुश्पांजलि की अर्पित|

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सेक्टर 12ए स्थित परशुराम भवन में जागृत ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 22, 2023
in हरियाणा
0
Lord Parshuram

पंचकूला, 22 अप्रैल- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज (Lord Parshuram) भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सेक्टर 12ए स्थित परशुराम भवन में जागृत ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए भाईचारे और सदभावना के रासते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से जागृत ब्राह्मण सभा को 11 लाख रूपए की राशि देने की घोघणा की।

इस अवसर पर हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर व पूर्व उपायुक्त एवं वित्त विभाग के सचिव महावीर कौशिक भी उपस्थित थे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने परशुराम जयंती व अक्ष्य तृतीय के पावन अवसर की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकमनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर वे हर वर्ष परशुराम भवन में आते रहे हैं। (Lord Parshuram) भगवन परशुराम ने शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा का पूरे समाज में संचार किया। उन्होंने कहा कि शास्त्र में लिखे प्रवचनों को धारण करके समाज का कल्याण किया जा सकता है वहीं दूसरी और समाज में फैली कुरीतियों को शस्त्र द्वारा खत्म किया जा सकता है।

ये भी पड़े – गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज के साथ चिकन साफ करने वाला मोहम्मद सैफ कुरैशी, गिरफ्तार|

उन्होंने कहा कि कोई इंसान छोटा-बड़ा या उंची-नींची जाति का नहीं होता, मनुष्य अपने अच्छे कर्मों द्वारा अपनी जाति निर्धारित करता है। उन्होंने बताया कि जब राम सागर पार कर रहे थे, सागर ने भगवान राम के रास्ते में रूकावटें पैदा की। भगवान राम ने शस्त्र का प्रयोग कर समंदर के गुस्से को शांत किया और सागर पार किया। उन्होंने कहा कि जागृत ब्राह्मण सभा गरीब व बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर और रक्तदान करवाकर पुण्य का कार्य करती है। किसी भी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति की जान बचा सकता है।

गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करने के साथ-साथ देश के नागरिकों को भाईचारे व समरसता का समरसता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही आज अयोध्या में राममंदिर का भव्य निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। (Lord Parshuram) गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महापुरूषों जैसे- सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीम राव अंम्बेडकर, महाराजा अग्रसेन, महाश्रि वाल्मिकी इत्यादि की जयंती मनाने पर पूरा जो दिया। आज पूरे देश में भगवान परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।

इस अवसर पर जागृत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एमपी शर्मा व महासचिव विकास कौशिक ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को मोमेंटो और पटका पहना कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान परशुराम पर अपने विचार प्रस्तुत करने पर हिमांगी शर्मा और अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आर्शीवाद लिया। उन्होंने जागृत ब्राह्मण सभा को लाईब्रेेरी के लिए अपने निजी कोष से 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। (Lord Parshuram) अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एक होकर कार्य करने और सकारात्मक सोच के साथ 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज अपनी बुद्धि और अपने गुणों द्वारा समाज का मार्गदर्शन करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पंचकूला से काफी स्नेह है और पंचकूलावासियों से उन्हें आर्शीवाद भी मिला है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने ब्राह्मण समाज की 13 मांगें रखी थी जिसमें से 10 मांगों को मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृत कर दिया और उनमें से 3 मांगें पूरी हो चुकी हैं बाकियों पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. रमणीक कृष्ण जी महाराज ने राम व कृष्ण कथा व भगवान परशुराम के दिये गए उपदेशों को आये हुए श्रद्धालुओं को विस्तार से सुनाया और स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज ने भी भगवान परशुराम द्वारा जीवन में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। (Lord Parshuram) इस अवसर पर हरियाणा बाल कल्याण विभाग की मानद महासचिव रंजीता मेहता, पूर्व वाईस चांसलर राधेश्याम शर्मा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेन्द्र मलिक, सोनिया सूद, जय कौशिक, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, जागृत ब्राह्मण सभा के वित्त सचिव जीसी कौशिक, संयुक्त सचिव राजेश तथा अन्य गणमानय व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Bhagwan Pashuram JayantiHaryana Assembly SpeakerHaryana Shivalik Development BoardLord ParshuramPanchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In