• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पशु पालक किसानों के लिए दूध उत्पादन बना घाटे का सौदा: लखविंद्र सिंह औलख

दूध व्यापारी की तुलना में घाटे में जा रहा पशुपालक किसान|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2023
in हरियाणा
0
Milk Production

सिरसा। (सतीश बंसल) गांव रघुआना की ढाणियों में पशुपालन किसानों के साथ (Milk Production) बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने पशुपालन किसानों को जागरूक किया और उनको आ रही समस्याओं को भी सुना। औलख ने कहा कि जो किसान पशु पालता है और दूध पैदा करके डेयरी वाले को, दोधी, हलवाई, कंपनियों और प्राइवेट दूध खरीदने वालों को दूध बेचता है। किसानों को दूध का सही दाम ना मिलने की वजह से ज्यादातर किसान पशु पालन के धंधे से तौबा कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ  जो इसके खरीदार हैं, वह दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहे हैं।

5 रुपए से 10 रुपए प्रति लीटर दूध से कमाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस व्यापार से जुड़े हुए लोगों में कुछ लोग मिलावटी दूध भी बाजार में बेच रहे हैं, जिससे कि आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और यह लोग पशुपालन किसानों को बदनाम करने का भी काम कर रहे हैं। (Milk Production) दूध उत्पादन करने वाले किसान को सही कीमत भी नहीं मिल पा रही है। औलख ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि जब भी आप किसी डेयरी या व्यापारी को दूध बेचते हो तो उसे लीटर की बजाए किलोग्राम में ही बेचें। ज्यादातर दूध खरीदने वाले किसानों से दूध लीटर में ही खरीद रहे हैं, जो कि गैरकानूनी है।

ये भी पड़े – सरकार ने नए-नए टैक्स लगा कर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है- बजरंग गर्ग

इसके साथ-साथ किसान साथी फैट और एसएनएफ  बिल्कुल ध्यान से निकलवाएं, क्योंकि उसमें भी किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। ज्यादातर डेयरियों पर फैट निकालने वाली मशीन में तीन विकल्प होते हैं। पहला गाय का, दूसरा भैंस का और तीसरा मिक्स। किसान दूध के सैंपल इन तीनों पर चेक करवाएं। अगर इन तीनों में 0.1 या 0.2 में ज्यादा फर्क आता है तो डेयरी वाले ने इस मशीन में गड़बड़ी की हुई है।

दूध खरीदने वाली हर कंपनी की रेट लिस्ट होती है, वह भी किसान साथी समय-समय पर देखते रहें, जिससे कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी ना हो पाए। यहां एक बात और ध्यान देने योग्य है कि कंपनियों वाले व प्राइवेट व्यापारी दूध को प्लास्टिक के ड्रम में लेकर सारा दिन इधर-उधर सप्लाई करते हैं, (Milk Production) लेकिन उनका दूध खराब नहीं होता है। यह भी जांच का विषय है कि वे ऐसा कौन सा पदार्थ उसमें मिलाते हैं कि इतनी गर्मी में भी दूध खराब नहीं होता है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

औलख ने कहा कि दूध का रंग तो सफेद है, लेकिन कुछ घटिया और मिलावटी लोगों की वजह से दूध का धंधा बहुत काला हो चुका है, जिस पर प्रशासन और सरकार को भी संज्ञान लेने की जरूरत है, जिससे कि एक तरफ  पशुपालक किसान भी खुशहाल रहे और उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ ना हो। औलख ने पशुपालक किसानों से कहा कि वे दूध बेचते समय उसकी फैंट, एसएनएफ  वजन (किलो में) कहीं भी करवा सकते हैं।

यह उनका अधिकार है। पशुओं की खुराक का भी किसान साथी ध्यान रखें, अच्छी कंपनी की फीड-खल इत्यादि ही पशुओं को खिलाएं। डेयरी वालों से रंग-बिरंगे गट्टों में निम्न स्तर की फीड ना खरीदें। इससे पशुओं की सेहत का भी नुकसान होता है और दूध की क्वालिटी भी खराब होती है। (Milk Production) इस मौके पर दर्शन सिंह, महेंद्र सिंह, राजू सिंह, विक्की सिंह, मेला सिंह, मनदीप सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Tags: animal rearing farmersBhartiya Kisan Ekta (BKE)Haryana News By NavTimes न्यूज़Milk Production
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

SFC

SFC India Launches India-Specific GLEC Values to Standardize Freight Emissions Accounting

1 year ago
Astrologer

Astrologer वेणु स्वामी झुके: नागा चैतन्य और शोभिता पर टिप्पणियों के लिए माफी मांगी

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Spektrum Capital

Spektrum Capital Advises Vertoz Limited on U.S. Acquisition of WebiMax, Strengthening India-U.S. Cross-Border Expansion

May 13, 2026
World Trade Centers

Over 500 Leaders From More Than 50 Countries Territories Attend 56th Annual World Trade Centers

May 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)