ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार ने नए-नए टैक्स लगा कर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है- बजरंग गर्ग 

हरियाणा में ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं जहां पर बिना रिश्वत दिए काम होता है- बजरंग गर्ग 

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2023
in हरियाणा
0
Economic

सिरसा| (सतीश बंसल) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के (Economic) प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया था कि हमने उद्योगों के माध्यम से 12 लाख 60 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का काम किया है जोकि यह बयान पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। सरकार ने रोजगार देने की बजाएं नौकरी छीनने का काम किया है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 8.5 साल के कार्यकाल में व्यापार व उद्योगों पर अंकुश लगाने के लिए जनता पर नए-नए प्रकार के टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही, आटा, लस्सी आदि खाद्य वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं था मगर इस सरकार ने इन खाद्य वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है। जिन जरूरत की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत वेट कर होता था इस सरकार ने उस पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर देश में महंगाई को बढ़ाने का काम किया है।

ये भी पड़े – पाकिस्तान: पेशावर में इस्लामिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद खुलेआम वसूल रहा चंदा|

सरकार ने हर छोटे से छोटे व्यापारी व उद्योगपतियों पर नया ट्रेड टैक्स लगाकर जनता की जेबों में डाका डालने का काम किया है। सब्जी व फल पर 2 प्रतिशत मार्केट फीस व धान पर 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत मार्केट फीस करने से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। (Economic) बजरंग गर्ग ने कहा कि एक तरफ सरकार व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कर रही है दूसरी तरफ सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक रूपए तक की सुविधा नहीं दी।

जब तक सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली के बिलों में सब्सिडी, उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन व कम ब्याज पर लोन नहीं देगी जब तक प्रदेश में उद्योगों को कैसे बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7 साल पहले हिसार जिले में टैक्सटाइल हब बनाने की बात कही थी।  टैक्सटाइल हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री कई बार बयान दे चुके हैं मगर अभी तक सरकार ने टैक्सटाइल हब नहीं बनाया है।

यह सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है। बजरंग गर्ग ने कहा कि इस सरकार में अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। प्रदेश में ऐसा कोई भी सरकारी विभाग नहीं जिसमें बिना रिश्वत दिए काम होता हो। (Economic) व्यापारी पर सरकारी अधिकारियों की 24 घंटे तलवार लटकी रहती है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल डालने की जरूरत है जबकि मार्केट कमेटी, आबकारी एवं कराधान विभाग, राजस्व विभाग, फूड एवं सप्लाई, सैंपल विभाग आदि विभाग के अधिकारी रिश्वत लेना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। जिसके कारण व्यापारियों को व्यापार करने में बड़ी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार को व्यापारी व उद्योगपतियों को इंस्पेक्ट्रीराज से मुक्ति दिलानी चाहिए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने रानियां से भूवनेश मेहता को व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव बनाने की घोषणा की है। (Economic) इस अवसर पर व्यापार मंडल सिरसा जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव  हीरालाल शर्मा, हरियाणा कोटन मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील मित्तल, व्यापार मंडल प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, हिसार जिला प्रधान पवन गर्ग, प्रदेश सहसचिव संजय गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

Tags: All India Chamber of CommerceCM Manohar Lal KhattarEconomicGovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़Haryana State Board of Trade
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In