• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Delhi: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, दिल्ली सर्विसेज पर केंद्र के अध्यादेश पर मांगा समर्थन|

आज यानी रविवार (21 मई) को इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 21, 2023
in दिल्ली
0
Nitish Kumar

आज यानी रविवार (21 मई) को इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) नीतीश कुमार राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकजुटता की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सर्विसेज को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा है।

यह मुलाकात सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से विपक्षी एकजुटता की मजबूती का संकेत दिया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी मीटिंग में मौजूद रहे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और विपक्षी एकता पर चर्चा हुई।

अध्यादेश पर क्या बोले केजरीवाल?

केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में NCCSA बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “परसो 3 बजे मेरी ममता जी(बंगाल की मुख्यमंत्री) के साथ बैठक है। उसके बाद मैं देश में सभी पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए जाऊंगा। आज मैंने नीतीश जी से भी अनुरोध किया कि वो भी सभी पार्टियों से बात करें। मैं भी हर राज्य में जाकर, राज्यसभा में जब ये बिल आए, तब इसे हराने के लिए मैं सभी से समर्थन के लिए बात करूंगा।”

ये भी पड़े – झारखण्ड के पलामू में ‘निर्भया’ जैसा कांड, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर 7 टांके; पीड़िता की हालत गंभीर|

हम केजरीवाल के साथ हैं- नीतीश कुमार

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके(केजरीवाल) साथ हैं, ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को एक साथ मिलकर अभियान चलाना होगा। हम पूरी तरह से केजरीवाल के साथ हैं।”

दिल्ली में कभी वापसी नहीं करेगी भाजपा- तेजस्वी यादव

वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके खिलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। (Nitish Kumar) अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उपराज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी।

दूसरे विपक्षी नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे हैं। चर्चा है कि विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की पहल की खूब सराहना हुई। (Nitish Kumar) नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को ही पटना से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका ने नीतीश कुमार का अभिवादन किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

महत्वपूर्ण यह रहा कि राहुल गांधी के समीप खड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पास नीतीश कुमार को बिठाया और फिर उनका हाथ अपने हाथ में ले तस्वीर करायी। नीतीश कुमार को मंच पर राहुल गांधी के समीप बैठने की व्यवस्था की गई थी। विपक्षी एकजुटता की उनकी पहल पर चर्चा हुई। यह संकेत है कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर जल्द ही संयुक्त रूप से तारीख का एलान होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नीतीश कुमार से बात करते दिखे। शपथ ग्रहण समारोह में वे चेहरे भी मुख्य रूप से मौजूद थे जिनसे हाल में ही नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर मुलाकात की थी। राहुल गांधी और खरगे के अतिरिक्त एनसीपी नेता शरद पवार, वामदल के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंच पर वामदल के नेताओं के साथ जगह मिली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया भी गर्मजोशी के साथ नीतीश कुमार एवं तेजस्वी से मिले। (Nitish Kumar) यह कहा जनता ने देश की स्थिति को समझते हुए उन्हें जनादेश दिया है। कांग्रेस के कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं। हालांकि, आने वाले चुनावों को लेकर आज नितीश कुमार दिल्ली के CM केजरीवाल से मिलने आए|

Tags: Arvind KejriwalBihar CMDelhi News By NavTimes न्यूज़Delhi politicsLoksabha Chunav 2024Loksabha Election 2024Nitish Kumaropposition solidarity
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Raj Thackeray Spoke on Azaan

OMG ! अजान पर सियासत गर्म , राज ठाकरे ने दे डाली धमकी…

4 years ago
Haryana

अशोक बुवानीवाला बने हरियाणा (Haryana) प्रदेश कांग्रेस औद्योगिक सैल के प्रदेशाध्यक्ष

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

July 14, 2026
Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)