ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नवनियुक्त Superintendent of Police ने जिला के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए ।

हर सप्ताह होगी थाना व चौकी प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा,काम में लापरवाही की तो थाना प्रभारी के साथ संबंधित चौकी इंचार्ज भी नपेगा :- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2023
in हरियाणा
0
Superintendent of Police

Superintendent of Police -सिरसा.(सतीश बंसल).अगर किसी भी थाना प्रभारी तथा चौकी इंचार्ज के इलाके में किसी पर का नशा बिकेगा या उसके इलाके में किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात हुई तो थाना प्रभारी के साथ संबंधित चौकी इंचार्ज भी नपेगा । उक्त कड़े निर्देश जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिला के सभी थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेने के उपरांत दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों तथा अन्य गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करें । उन्होंने बैठक में मौजूद सभी थाना व चौकी प्रभारियों से कहा कि विभिन्न अपराधिक वारदातों में पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए अदालत में भी उनके खिलाफ बेहतर ढंग से पैरवी करें ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए ।

ये भी पड़े –ADGP के निर्देशन मे गांव अबूबशहर को ड्रग मुक्त गांव बनाने के अभियान का आगाज ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सूराग जुटाकर अनसुलझे मामलों को शीघ्र निपटाएं तथा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों की धरपकड़ तेज करें तथा आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलें तथा समय समय पर चैक कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें ताकि वे भविष्य में किसी अन्य अपराधिक वारदात को अंजाम न दे पाए । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर मौजूद थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों तथा अन्य पुलिस अधिकारियों से कहा कि पीएम विंडो,सीएम विंडो व हरसमय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर सही समय पर जबाव भेजे तथा थाना में आए फरियादियों की गंभीरता से फरियाद सुन कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाएं ताकि पीडित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित समझें । (Superintendent of Police)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें तथा तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखें तथा भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबारियों व नशे में सजायाप्ता लोगों की प्रॉपर्टी का ब्यौरा जुटाएं और संबंधित विभाग से अनुमति लेकर नशे की काली कमाई से अर्जित की गई सम्पति को अटैच करवाएं । पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से कहा कि विभिन्न प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें और अधिक से अधिक पुलिस चेकिंग व पैदल गश्त बढाई जाए ताकि गृहभेदन व वाहन चोरी जैसी घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सकें । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि थाने के रिकॉर्ड को पूरी तरह कंप्युटरिकृत एवं अपडेट रखें तथा उच्च अधिकारियों द्वारा मांगे गए जबाव सही समय पर भेजना सुनिश्चित करें । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि हर सप्ताह सभी थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा होगी । उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा,परंतु काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी । (Superintendent of Police)

Tags: Haryan policeHaryana police latest newsSuperintendent of Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In