ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

ADGP के निर्देशन मे गांव अबूबशहर को ड्रग मुक्त गांव बनाने के अभियान का आगाज ।

गांव अबूबशहर मे 51 व्यक्तियो की बनेगी कमेटी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2023
in हरियाणा
0
ADGP

सिरसा 23 अगस्त ।(सतीश बंसल) श्री श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (ADGP)  हिसार मंडल, हिसार के मार्गदर्शन में मंडल के ड्रग प्रभावित गांवों में ड्रग्स की डिमांड को नियंत्रित करने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज गांव अबूबशहर में एडीजीपी की ड्रग मुक्ति टीम ने पंचायत के सहयोग से ड्रग मुक्ति अभियान का आगाज किया है। इस मौके पर एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार व थाना प्रभारी सदर डबबाली निरीक्षक प्रदीप कुमार पहुचे। ग्राम सचिवालय मे आयोजित कार्यक्रम में एडीजीपी के प्रवक्ता व यूएनओ से सम्मानित सज्जन कुमार ने बतलाया की एडीजीपी ने गांव मे पिछले दिनो ड्रग के कारण हुई युवक की मौत बारे संज्ञान लिया है, उनके निर्देशन मे व गांव के सहयोग से गांव को ड्रग मुक्त करना हमारा प्रयास रहेगा, इसी दिशा मे ड्रग मुक्ति टीम पिछले तीन दिनो से गांव मे सर्वे का कार्य कर रही है व टीम ने गांव के 25 ऐसे युवाओ की पहचान की है जो ड्रग की लत से पिडित व ड्रग की लत से छुटकारा चाहते है। टीम ने सर्वे के दौरान ड्रग तस्करो की भी सूची तैयार कर ली है, टीम ने अब तक गांव के 10 ड्रग तस्करो के नाम की सूची तैयार की है, जिनमे से 2/3 मुख्य तस्कर है। टीम उन तस्करो द्वारा काली कमाई से अर्जित सम्पति का भी ब्यौरा तैयार कर रही है ताकि तस्करो को सलाखो के पिछे पहुचाने के साथ-साथ काली कमाई से अर्जित सम्पति को भी अटैच करवाया जा सके।

ये भी पड़े –  भारी भरकम Electricity Bills से छुटकारा दिलाएगी आप: श्यामलाल मेहता

एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता ने युवाओ मे ड्रग्स के बढते प्रचलन के मुख्य कारणो बारे सविस्तार जानकारी दी व इससे बचाव के उपायो बारे भी बतलाया। उन्होंने कहा कि समाज को ड्रग मुक्त बनाने के लिए दो महत्वपुर्ण कार्य करने है पहला जो युवा ड्रग की लत मे पडे है उनका उपचार कर उन्हे सही दिशा मे लाना व दूसरा, नया कोई युवा ड्रग्स की तरफ ना जाये। ड्रग तस्करो पर भी सख्ती से अंकुश लगाया जायेगा। उन्होने गांव के राजकीय वरिष्ठ मा0 विद्य़ालय मे भी छात्रो को जागरुक करते हुये कहा की छात्रो का समाज को ड्रग मुक्त बनाने मे बडा योगदान हो सकता है, इस विषय मे उन्होने छात्रो को अनेक उदाहरण व प्रश्न कर उन्हे समाज सेवी की भुमिका निभाने के लिये प्रेरित किया। स्टेट एक्सन प्लान के तहत स्कूल मे धाकड कार्यक्रम को सख्ती से लागू करने बारे भी स्कूल प्रशासन को कहा।

थाना प्रभारी प्रदीप सिह ने कहा कि पिछले दिनो गांव मे ड्रग की ओवर डोज से हुई मौत पर गांव के ड्रग तस्करो पर 328, 304, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषी ड्रग तस्करो को इस मामले मे जल्दी गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होने कहा की एडीजीपी सर का ड्रग की डिमाड को नियन्त्रित करने का अभियान इस दिशा मे कारगर सिद्ध हो रहा है व इस समस्या का स्थाई समाधान भी है। उन्होने कहा हर गांव वासी को अपने अपने स्तर पर इस अभियान को कारगर बनाने मे सहयोग करना होगा।एडीजीपी की ड्रग मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक गजन सिह ने बतलाया कि गांव में डोर टू डोर सर्वे कर 25 ड्रग पिडितो की पहचान की है। 13 लोगों का उपचार शुरु करवा दिया है । ड्रग पीडित लोगो ने अपनी स्वेच्छा से अपना डोजियर फार्म भरवाया और टीम से इस लत से निजात पाने के लिए सहयोग भी मांग रहे है। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवाओं को नागरिक अस्पताल सिरसा से काउंसलिंग, ब्लड टेस्टिंग करवा उन्हें उपचार के लिये प्रेरित कर रही है व उनकी स्वेच्छा से उन्हे दवा दिलवाई जा रही है । गांव मे 10 दिन तक सर्वे कर ड्रग की लत मे पडे सभी लोगो का उपचार करवाया जायेगा व उन्हे अच्छा माहौल देने व उनकी दिनचर्या मे बदलाव के लिये गांव मे शिविर भी लगाया जायेगा। (ADGP)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गांव के सरपंच भीम सहारण ने एडीजीपी, हिसार मंडल का अपने गांव को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासो के लिये ग्राम पंचायत व ग्रामवासीयो की तरफ से आभार व्यक्त किया कहा इस अभियान को सफल बनायेंगे इस संबंध मे 51 लोगों की कमेटी बनाई गई है, पंचायत ही नहीं अपितु सारे गांव वासी उनके इस अभियान के साथ है। हम इस अभियान को कामयाब बनायेगे व गांव को 6 महीने मे ही ड्रग मुक्त गांव बना कर एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव के करकमलो से ड्रग मुक्त गांव घोषित करवायेगे।
इस अवसर पर गांव अबूबशहर के सरपंच श्री भीम सहारण, श्री सुशील धायल चेयरमैन ब्लाक समिति डबवाली, औमप्रकाश नम्बरदार, सुरेन्द्र पंच, प्रदीप पारिक , प्रोमिला विश्नोई प्रिंसिपल, मनीराम , कुलदीप सिंह एक्स चेयरमैन, कुलदीप, विनोद कुमार, गुरत्यार सिंह, गुलजारी लाल, कृष्ण लाल चौंकिदार, विजय कुमार, बलवंत सहित गांव के सैंकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Tags: ADGP haryanaDrug free villageUnder the direction of ADGPvillage Abubshahr a drug free
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In