• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

डेविड मिलर और राशिद खान की तूफानी पारी से जीता गुजरात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in खेल
0
गुजरात

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मुकाबले में एमसीए के मैदान पर चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने डेविड मिलर के नाबाद 94 रन और राशिद खान के तेज तर्रार 40 रनों की पारी की बदौलत चेन्नई को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला था जो उसने 7 विकेट खोकर 1 गेंद पहले बना लिया। मिलर ने 51 गेंद पर 94 और राशिद खान ने 21 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। ये गुजरात की 6 मैचों में 5वीं जीत है और वे टाप पर बनी हुई है।

इससे पहले गुजरात के कप्तान राशिद खान ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या आज का मैच नहीं खेल रहे थे। चेन्नई ने गायकवाड़ के 73 और रायडू के 46 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

गुजरात को 170 का लक्ष्य, मिलर की तूफानी पारी

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने की लेकिन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मुकेश चौधरी ने उथप्पा के हाथों कैच कराया। टीम को दूसरा झटका शंकर के रुप में लगा, उन्हें तीक्ष्णा ने एमएस धौनी के हाथों कैच कराया। तीसरे विकेट के रुप में अभिनव मनोहर आउट हुए। उन्हें तीक्ष्णा ने मोइन अली के हाथों कैच कराया। गुजरात को चौथा झटका साहा के रुप में लगा उन्हें जडेजा ने गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। राहुल तेवतिया के रुप में गुजरात को 5वां झटका लगा, उन्हें ब्रावो ने जडेजा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 6 रन बनाए।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

उसके बाद राशिद खान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 21 गेंदों पर 40 रन बनाए। उन्होंने जार्डन के 18वें ओवर में 25 रन बनाकर मैच में गुजरात की वापसी करवा दी। लेकिन एक ओवर में ब्रावो ने 2 विकेट लेकर चेन्नई को दोबारा मैच में ला दिया। आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। मिलर ने 1 गेंद पहले ये रन बना दिए। उन्होंने 94 रन की नाबाद पारी खेली।

आखिरी ओवर का रोमांच-

गेंद जार्डन के हाथों में थी, पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बने। तीसरी गेंद पर मिलर ने फाइन लेग पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मिलर कैच थमा बैठे लेकिन ये नो बाल निकली और उन्हें फ्री हिट मिल गया। फ्री हिट में उन्होंने चौका लगाया। 5वीं गेंद पर 2 रन बनाकर उन्होंने ने गुजरात को 5वीं जीत दिला दी।

चेन्नई की पारी, रुतुराज का अर्धशतक

चेन्नई की तरफ से राबिन उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ ने शुरुआत की लेकिन उथप्पा केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। चेन्नई को दूसरा झटका अल्जारी जोसेफ ने दिया। उन्होंने मोइन अली को 1 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। गायकवाड़ और रायडू ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े लेकिन रायडू अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्हें 46 के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया। चेन्नई को चौथा झटका गायकवाड़ के रूप में लगा। उन्होंने 73 रन बनाए। उन्हें यश दयाल ने अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया।

गुजरात दो जबकि चेन्नई बिना बदलाव के उतरी

गुजरात की टीम दो बदलाव जबकि चेन्नई की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या आज का मैच नहीं खेल रहे थे। उनके स्थान पर राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे थे। गुजरात की तरफ से रिद्दिमान साहा और अल्जारी जोसेफ ने डेब्यू किया।

चेन्नई प्लेइंग इलेवन-

राबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी

गुजरात प्लेइंग इलेवन-

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, लाकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी

Tags: cricketcsk newsgt newsGT vs CSK IPL 2022 Match ReportGT vs CSK matchGT vs CSK match ReportIPL 2022IPL Match reportmatch report
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

माइग्रेन

माइग्रेन के असहनीय सिरदर्द से मिल सकती है राहत, काम आएंगे ये असरदार घरेलू नुस्खे

4 years ago
Punjabi Sabha

पंजाबी भाषा को बचाने व मानवता की सेवा में समर्पित है विश्व पंजाबी सभा (Punjabi Sabha) : रणजीत सिंह

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

PlumbexIndia 2026

Water Management takes Centre Stage at PlumbexIndia 2026 in Bengaluru

April 19, 2026
Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Nova 2 Ultra’s Goes on Sale on FlipKart Starting April 17

April 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)