• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 20, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Sikh कौम अपने महान जरनैलों के जीवन से प्रेरणा लें: रघबीर सिंह

बाबा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की 300वीं जन्म शताब्दी पर गुरमत समागम आयोजित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 14, 2024
in हरियाणा
0
Sikh

सिख (Sikh) कौम के महान जरनैल बाबा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की 300वीं जन्म शताब्दी के समापन पर सिरसा में महान शताब्दी गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी रघुबीर सिंह व शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी सिंह साहेब बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने विशेष रूप से शामिल होकर कौम के नाम अपना संदेश दिया। जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सिख कौम को अपने महान जरनैलों के जीवन से प्रेरणा लेकर अमृत छक कर गुरु वाले बनना चाहिए। बाबा बलबीर सिंह ने जहां बाबा जस्सा सिंह रामगढिय़ा का शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के साथ संबंधों के बारे में अनेक ऐतिहासिक तथ्य बताये, वहीं उन्होंने इस मौके पर गुरु गोबिंद सिंह, साहिबजादा बाबा फतह सिंह, जस्सा सिंह रामगढिय़ा व अन्य सिख जरनैलों के प्राचीन शस्त्रों के दर्शन भी करवाये।

 ये भी पड़े– Chhattisgarh के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे जय सिंह अग्रवाल ने कुमारी शैलजा के लिए वोटों की अपील की

इन समागमों के लिए विशेष रूप से गठित बाबा जस्सा सिंह रामगढिय़ा जन्म शताब्दी कमेटी, इंटरनेशनल सिख फोरम व शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ  इंडिया ने मुख्य भूमिका निभाते हुए विगत वर्ष दिल्ली व करनाल में बड़े गुरमत शताब्दी समागमों के साथ शताब्दी को शुरुआत की थी, जिसका समापन सिरसा में बाबा जगतार सिंह कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहेब के मार्गदर्शन एवम् सहयोग से आयोजित किया गया। वैश्विक स्तर पर मनाये जा रहे शताब्दी समापन समारोह में विगत दिवस श्री गुरु ग्रंथ साहेब की छत्र छाया व पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गये खालसा फ़तह मार्च में घोड़ों व हाथियों पर सवार होकर शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल व गुरु नानक दल मढिय़ां के निहंग सिंहों ने पुरातन समय की परमप्राओं के अनुसार मोहल्ला निकाला व देर रात को 18वीं सदी के सिख इतिहास पर लाइट एंड साउंड ड्रामा कौम दा योद्धा का मंचन भी किया गया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वहीं गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में आयोजित शताब्दी गुरमत समारोह में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह, पटियाला से पंथ प्रसिद्ध रागी भाई जसकरण सिंह, विश्व स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले इतिहासकार व वक्ता भाई सुखप्रीत सिंह उधोके ने संगत को गुरुबानी कीर्तन व इतिहास से जोड़ा। हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के धर्म प्रचार के चेयरमेन जत्थेदार बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की व बाबा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की शूरवीरता के बारे में जानकारी दी। (Sikh)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

समागम में बाबा मनमोहन सिंह बारण वाले, बाबा जोगा सिंह नानकसर, बाबा साहब सिंह मढिय़ां वाले, बाबा नरिंदर सिंह कार सेवा, शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ  इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमेन सुरिंदर सिंह वैदवाला, सचिव मनजीत सिंह चावला, गुरमेज सिंह सिरसा, इंटरनेशनल सिख फोरम के महा सचिव प्रीतपाल सिंह पन्नू, इंटरनेशनल सिख फोरम के जिला प्रधान पंजाब सिंह, सचिव परमजीत सिंह बेदी, उप प्रधान जतिन्दर सिंह डिम्पल, निफा के प्रदेश सचिव दलबीर सिंह सहित हजारों की तादाद में सिख संगत शामिल हुई। समागम में फ्री मेडिकल कैम्पए रक्त दान शिविर भी लगाया गया व अमृत संचार का आयोजन भी किया गया।

Tags: HaryanaInspirationRaghbir SinghSikh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

बोरवेल

बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल को बचाने में चट्टान बनी बाधा, जल्द निकल जाने की है उम्मीद

4 years ago
ऊना युवक

लड़की जैसे दिखने वाले युवक से FB पर हुई दोस्ती, बात बढ़ी और प्यार हुआ… अब दोनों लड़कों ने कर ली शादी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hero FinCorp

Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

June 20, 2026
Maruti Swift

The Maruti Swift is India Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

June 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)