• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Blog

हैवानियत: नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दोस्त ने बेटियों को किया अगवा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2022
in Blog
0
सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ वारदात की। कुछ दिन पहले वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे सीमापुरी बुलाया और उसे कार में अगवा कर लिया। दुष्कर्म करने के बाद उसे सुनसान जगह छोड़कर भाग गए।

पीड़िता का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने पर सीमापुरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता का परिवार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहता है। पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा है। पांच महीने पहले वह अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी एक दोस्त के घर रहने चली गई थी। गत एक मार्च को वह अपने किसी काम से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रही थी, जब वह आनंद विहार बस अड्डे पहुंची तोउसे उसके पति का दोस्त इनाम मिल गया। उसने इनाम को अपनी परेशानी के बारे में बताया।

पीड़िता का कहना है कि इनाम से उसे मुरादाबाद जाने से रोक दिया और कहा कि वह उसे गाजियाबाद स्थित शहीद नगर में किराये पर कमरा दिलवा देगा। अपने किसी जानकार के यहां नौकरी पर लगवा देगा, पीड़िता उसके जाल में फंस गई। आरोप है कि इनाम ने उसे किराये पर कमरा दिलवा दिया।

कुछ दिनों के बाद पीड़िता को नौकरी दिलवाने के बहाने एक घर पर बुलाया और अपने जानकार टोनी व गुलजार के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच महिला की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये महिला को ब्लैकमेल करने लगे।

आरोपितों ने 24 मार्च को फोन कर उसकी बेटियों के साथ सीमापुरी इलाके में बुलाया और चारों को अगवा कर लिया। कुछ देर के बाद महिला को कार से फेंककर उसकी बेटियों को अपने साथ ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आला अफसरों से शिकायत करने पर केस दर्ज किया गया।

वहीं, आर सत्यसुंदरम (जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा) का कहना है कि महिला ने जिन तीन आरोपितों के नाम पुलिस को बताए हैं, उसमें से एक व्यक्ति की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। महिला ने जिन बच्चियों के अपहरण होने की बात बताई है। उसकी स्पष्ट जानकारी भी पुलिस को नहीं दी है। हालांकि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags: Delhi assault caseDelhi crime newsdelhi newsnew-delhi-city-crimenewsstateup woman assault caseदिल्ली क्राइम न्यूज
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Happy Birthday Mukesh Ambani

Happy Birthday Mukesh Dhirubhai Ambani : मुकेश अंबानी आज मना रहे हैं अपना 66वां जन्मदिन, जानिए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कहानी|

3 years ago
Bajrang Punia

WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया का दिल्ली पुलिस से सवाल, कहा- ‘बहुत सबूत हैं, अब क्या चाहिए’

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Dr. Odin Launches "Odin Buddy" – A Kid-Friendly Nebulizer to Help Little Lungs Breathe Easy

Dr. Odin Launches "Odin Buddy" – A Kid-Friendly Nebulizer to Help Little Lungs Breathe Easy

May 5, 2026
Make Summer Cleaning Effortless with ECOVACS' All-in-One Solutions at Great Deals

Make Summer Cleaning Effortless with ECOVACS' All-in-One Solutions at Great Deals

May 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)