चंडीगढ़, फरवरी, 2026: भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते वियरेबल्स और ऑडियो ब्रांड्स में से एक, GoBolt ने अगले कुछ वर्षों के लिए अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी साझा की है। इस स्ट्रेटेजी का फोकस प्रीमियम प्रोडक्ट्स, बेहतर मुनाफे और ब्रांड की दीर्घकालिक मजबूती पर केंद्रित है। वित्त वर्ष 25 में करीब 800 करोड़ रुपए की बिक्री के बाद, कंपनी अब वित्त वर्ष 27-28 तक 3,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।यह स्ट्रेटेजी छूट आधारित विस्तार से हटकर एक अधिक केंद्रित और लगातार बढ़ते प्रीमियम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की दिशा में बदलाव को दर्शाती है।
कंपनी की तेज़ प्रगति की एक अहम् वजह मस्टैंग के साथ उसकी दीर्घकालिक साझेदारी रही है, जो अब गोबोल्ट की प्रीमियम स्ट्रेटेजी का एक मजबूत आधार बन चुकी है। तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी यह साझेदारी अब सिर्फ ऑडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि वियरेबल्स और ऑडियो को मिलाकर एक बड़े इकोसिस्टम के रूप में आगे बढ़ रही है।गोबोल्ट भारत की एकमात्र कंपनी है, जिसने मस्टैंग जैसे वैश्विक ऑटोमोटिव परफॉर्मेंस आइकन को ऑडियो और वियरेबल्स के इकोसिस्टम से जोड़ा है। यह साझेदारी सिर्फ नाम या लोगो तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर प्रोडक्ट के डिजाइन, इस्तेमाल किए जाने वाले मटेरियल और कुल यूज़र एक्सपीरियंस में साफ दिखाई देता है।
इस सीरीज़ के विस्तार के तहत, GoBolt ने हाल ही में मस्टैंग ब्रांड के तहत तीन नई स्मार्टवॉच- स्टैलियन, रेसर और मसल के साथ मस्टैंग स्प्रिंट टीडब्ल्यूएस लॉन्च करने की घोषणा की।मस्टैंग सीरीज़, गोबोल्ट के प्रीमियम प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम् कदम है और यह स्पष्ट करता है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट रोडमैप को किस तरह आकार दे रही है। इस पोर्टफोलियो को बाज़ार में लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उम्मीद है कि मस्टैंग से जुड़े प्रोडक्ट्स की बिक्री अगले चरण में करीब 2 करोड़ रुपए से बढ़कर 12 करोड़ रुपए तक पहुँचेगी।
गोबोल्ट के को-फाउंडर वरुण गुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 25 में करीब 800 करोड़ रुपए का कारोबार करने के बाद, हम वित्त वर्ष 27 या 28 तक 3,000 करोड़ रुपए के वियरेबल्स और ऑडियो बिज़नेस की ओर बढ़ रहे हैं। इस अगले चरण को खास बनाता है हमारा तरीका। हम पहले भारतीय वियरेबल्स ब्रांड हैं, जिसने मस्टैंग जैसे वैश्विक ऑटोमोटिव परफॉर्मेंस आइकन के साथ गहरी और डिजाइन-केंद्रित साझेदारी स्थापित की है। यह पूरा अनुभव और इकोसिस्टम मस्टैंग के डीएनए को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि मस्टैंग से जुड़ा आत्मविश्वास और व्यक्तित्व आम उपभोक्ताओं की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन सके।”
फिलहाल, GoBolt की लगभग 70 प्रतिशत कमाई ऑडियो से और 30 प्रतिशत वियरेबल्स से आती है। आगे चलकर, जैसे-जैसे कंपनी मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में विस्तार करेगी, वियरेबल्स की हिस्सेदारी काफी बढ़ने की उम्मीद है। योजना के अनुसार, वित्त वर्ष 26 तक प्रीमियम और मिड-प्रीमियम प्रोडक्ट्स का योगदान करीब 70 प्रतिशत तक पहुँच सकता है, जिससे मुनाफे में सीधा सुधार होगा और ब्रांड की प्रीमियम पहचान और मजबूत होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है, जिसका कारण टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ती मौजूदगी और माँग है।
गोबोल्ट के को-फाउंडर तरुण गुप्ता ने कहा, “अपने इस चरण में हम ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, जिन्हें लोग सच में अपनाना और अपने पास रखना चाहें। जैसे-जैसे प्रीमियम और मिड-प्रीमियम प्रोडक्ट्स हमारे पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा बन रहे हैं, मस्टैंग कलेक्शन उस स्तर को दिखाता है, जिसे हम अपने और पूरे उद्योग के लिए तय कर रहे हैं। हर डिजाइन और तकनीकी फैसला इस सोच के साथ लिया गया है कि प्रोडक्ट्स सोच-समझकर बनाए गए हों, भरोसेमंद लगें और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हों।”
फोर्ड के ग्लोबल ब्रांड लाइसेंसिंग मैनेजर टायलर हिल ने कहा, “अमेरिकी परफॉर्मेंस की पहचान और दुनिया भर में पसंद की जाने वाली मस्टैंग
आज भी ऑटोमोटिव जगत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक है। यह नई रेंज मस्टैंग के आइकॉनिक डिजाइन से प्रेरित है और इसके प्रशंसकों को मस्टैंग की भावना को नए तरीकों से अपनाने का मौका देती है। यह मस्टैंग की कहानी का एक दिलचस्प विस्तार है, क्योंकि हम इसे एक ऐसे ग्लोबल लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, जो सिर्फ गाड़ी तक सीमित नहीं है।”स्मार्टवॉच सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन GoBolt इस कैटेगरी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध बना हुआ है। कीमतों की होड़ में शामिल होने के बजाए, कंपनी बेहतर बिल्ड क्वालिटी, यूज़र एक्सपीरियंस और प्रोडक्ट के उद्देश्य को अपनी पहचान बनाने पर ध्यान दे रही है।
वर्ष 2030 की ओर आगे बढ़ते हुए, गोबोल्ट ने अमेरिका, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया में वैश्विक विस्तार की योजना बनाई है। आने वाले महीनों में फोकस संतुलित विस्तार, प्रीमियम पोज़िशनिंग और ऐसे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार करने पर रहेगा, जो बिना जरूरत से ज्यादा छूट के भी निरंतर प्रगति को संभाल सके। कंपनी का मानना है कि भारत के वियरेबल्स बाज़ार का अगला दौर उन ब्रांड्स से तय होगा, जो बड़े पैमाने के साथ मजबूती भी जोड़ पाएँगे। इसी दिशा में गोबोल्ट, मस्टैंग पोर्टफोलियो को एक अहम् कदम मानता है।
GoBolt मस्टैंग स्मार्टवॉच और ऑडियो सीरीज़
मस्टैंग स्टैलियन
मस्टैंग स्टैलियन को ऑटोमोटिव से प्रेरित कंट्रोल एलिमेंट्स के साथ तैयार किया गया है, जो सीधे वाच के हार्डवेयर में शामिल हैं। इसके डिजाइन में मस्टैंग इंजन पिस्टन से प्रेरित पिस्टन-हेड स्विच दिया गया है, जो मेन्यू कंट्रोल और पॉवर फंक्शंस के लिए मजबूत और स्पष्ट प्रेस अनुभव देता है। नेविगेशन के लिए स्पीडोमीटर से प्रेरित रोटेटिंग बेज़ल दिया गया है, जिसे बेहतर पकड़ और फीडबैक के लिए हाई-ट्रैक्शन क्राउन का सपोर्ट मिलता है। क्लासिक मस्टैंग इग्निशन स्विच से प्रेरित एक इग्निशन-स्टाइल लीवर, एक सटीक क्लिक के साथ सीधे एक्टिविटी मोड तक पहुँच प्रदान करता है।
उपलब्धता: डी2सी, ईकॉम और क्यूकॉम (पैन इंडिया)
एमआरपी: 14,999 रुपए
स्पेशल लॉन्च प्राइस: 3,999 रुपए
मस्टैंग रेसर
मस्टैंग रेसर में कंट्रोल पर केंद्रित हार्डवेयर को मस्टैंग इंजीनियरिंग से प्रेरित परफॉर्मेंस डिजाइन के साथ जोड़ा गया है। इसमें टायर-ट्रेड से प्रेरित हाई-ट्रैक्शन फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जो बेहतर पकड़ और नियंत्रित नेविगेशन सुनिश्चित करता है। इसके साथ पैडल-शिफ्टर से प्रेरित एक लीवर दिया गया है, जो तेज़ और तुरंत रिस्पॉन्स के लिए सही जगह पर लगाया गया है। डिजाइन को एयरो-इंटेक से प्रेरित स्ट्रैप पूरा करता है, जो लंबे समय तक पहनने पर बेहतर आराम देता है और फिट को सुरक्षित बनाए रखता है।
उपलब्धता: डी2सी, ईकॉम और क्यूकॉम (पैन इंडिया)
एमआरपी: 12,999 रुपए
स्पेशल लॉन्च प्राइस: 2,999 रुपए
मस्टैंग मसल
मस्टैंग मसल की डिजाइन मस्टैंग की एयरो-स्कल्प्टेड बॉडी और इसकी परफॉर्मेंस विरासत से प्रेरित है। इस स्मार्टवॉच में बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो पूरी बॉडी के साथ सहज रूप से जुड़ता है और एक स्मूद व एयरोडायनामिक लुक प्रदान करता है। नेविगेशन के लिए अलॉय-व्हील से प्रेरित हैप्टिक-रिंग क्राउन दिया गया है, जिसे आसान और तेज़ कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है। डिजाइन को टायर ट्रेड पैटर्न से प्रेरित मस्टैंग जी.टी. सिग्नेचर स्ट्रैप पूरा करता है, जिसमें ड्यूल रेसिंग स्ट्राइप्स हैं और जो सुरक्षित व भरोसेमंद फिट देता है।
उपलब्धता: डी2सी, ईकॉम और क्यूकॉम (पैन इंडिया)
एमआरपी: 9,999 रुपए
स्पेशल लॉन्च प्राइस: जल्द उपलब्ध
मस्टैंग स्प्रिंट
मस्टैंग स्प्रिंट मस्टैंग की एक्सपोज़्ड परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग और रेसिंग विरासत से प्रेरित है। इन ईयरबड्स को डबल-वॉल ट्रांसपेरेंट पॉलीकार्बोनेट से बने विंडशील्ड-प्रेरित केस में रखा गया है, जिससे भीतर की नर्ल्ड डिटेलिंग साफ दिखाई देती है। डिजाइन को 302 लीगेसी सिग्नेचर के साथ तैयार किया गया है, जिसमें मस्टैंग की रेसिंग हिस्ट्री से जुड़े परफॉर्मेंस ग्राफिक्स और ब्रांडिंग शामिल है। कंट्रोल के लिए रेस-ग्रिप पॉड्स दिए गए हैं, जिनमें नर्ल्ड सरफेस और रेडियल-टेक्सचर टच कंट्रोल ज़ोन हैं, ताकि इस्तेमाल के दौरान बेहतर फील और कंट्रोल मिले।
उपलब्धता: डी2सी, ईकॉम और क्यूकॉम (पैन इंडिया)
एमआरपी: 5,999 रुपए
स्पेशल लॉन्च प्राइस: 1,499 रुपए
Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me- MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food





