ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Zee Cinema लेकर आ रहा है वैलेंटाइन्स डे स्पेशल ‘एक दीवाने की दीवानियत’, शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 13, 2026
in मनोरंजन
0
Zee CInema

मुंबई, फरवरी 2026: इस वैलेंटाइन्स डे, Zee Cinema प्यार के हर रंग को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है, क्योंकि शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे होगा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। यह एक जोशीली रोमांटिक कहानी है, जो जुनून, टूटे दिल और बिना शर्त प्यार की गहराई को दिखाती है।

मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। ऐसे समय में जब दर्शक फिर से गहरी और जज़्बाती लव स्टोरीज पसंद कर रहे हैं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का वैलेंटाइन्स डे पर प्रीमियर होना और भी खास हो जाता है। हर्षवर्धन राणे का टीवी दर्शकों से पहले से एक खास रिश्ता रहा है, खासकर उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के कारण, जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया और जो आज एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी उसी तरह के जज़्बाती माहौल को छूती है, जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जबर्दस्त कामयाबी भी इसका सबूत रही है।

फिल्म के डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी ने इस फिल्म से जुड़े जज्बातों को लेकर कहा, “यह फिल्म उस प्यार की कहानी है जो किसी नियम को नहीं मानता। वैलेंटाइन्स डे पर दर्शक खास तौर पर रोमांटिक कहानियों की तरफ खिंचते हैं, इसलिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ज़ी सिनेमा पर टेलीविजन प्रीमियर बिल्कुल सही लगा। आज भी गहरी और जोश से भरी लव स्टोरीज के लिए दर्शकों में जबर्दस्त चाहत है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है

हर्षवर्धन राणे ने फिल्म को लेकर कहा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि जो रोमांटिक फिल्में सच्चाई और दिल से निकलती हैं, वही दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक रहती हैं। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्यार को उसके सबसे गहरे और सबसे कमजोर पल में दिखाती है, जहां जज़्बात उलझे हुए भी हैं और बेहद सच्चे भी। ये कहानी प्यार के दर्द और जुनून दोनों को छूती है। वैलेंटाइन्स डे पर इसका आना इसे और खास बना देता है, क्योंकि यह प्यार के कई रंग दिखाती है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि देशभर के दर्शक इसे इस वैलेंटाइन्स डे पर ज़ी सिनेमा पर देखेंगे।”

फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने कहा, “’एक दीवाने की दीवानियत’ कोई आम लव स्टोरी नहीं है। यह कच्ची, सच्ची और दिल को छू लेने वाली कहानी है। आम तौर पर वैलेंटाइन्स डे खुशियों से जुड़ा होता है, लेकिन यह फिल्म प्यार के उस रूप को दिखाती है जो बहुत नाजुक होता है। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे वैलेंटाइन्स डे पर ज़ी सिनेमा पर देख पाएंगे।”

‘एक दीवाने की दीवानियत’ विक्रमादित्य की कहानी है, जो एक ताकतवर नेता है और अभिनेत्री अदा से बेइंतेहा प्यार करता है। जब उसके जज़्बातों को वैसा जवाब नहीं मिलता, तो उसका दिल टूट जाता है और यहीं से शुरू होती है घटनाओं की एक ऐसी कड़ी, जो दोनों की ज़िंदगी बदल देती है। बढ़ते जज़्बात और गलतफहमियों के बीच कहानी प्यार और बिखराव की उलझनों को सामने लाती है। आखिर में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां एक सवाल खड़ा होता है – इससे पहले कि सबकुछ बदल जाए, प्यार आखिर किस हद तक आगे जा सकता है, ?इस वैलेंटाइन्स डे, प्यार, जुनून और टूटे दिल की कहानी में गहरे उतर जाने के लिए जरूर देखिए ‘एक दीवाने की दीवानियत’ शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे Zee Cinema पर ।

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Ek Deewane Ki Deewaniyat'FebruaryValentine's DayZee Cinema
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In