• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, अपने भाई को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए हुए राजी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in International
2
राष्ट्रपति

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए प्रस्तावित अंतरिम सरकार में अपने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नहीं बनाने पर राजी हो गए हैं। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के कारण राजनीतिक गतिरोध पैदा हो गया है। प्रमुख सांसद और देश के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। प्रधानमंत्री म¨हदा राजपक्षे के प्रवक्ता रोहन वेलिविटा ने कहा कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को हटाने संबंधी कोई संदेश नहीं दिया है। यदि ऐसा कदम उठाया जाता है तो फैसले की घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रपति के साथ हुई बैठक के बाद सिरिसेन ने कहा कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे नए प्रधानमंत्री और संसद में सभी पार्टियों को शामिल करते हुए मंत्रिमंडल नामित करने के लिए राष्ट्रीय परिषद नियुक्त करने पर सहमत हो गए हैं। राजपक्षे ने इससे पहले अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था और प्रदर्शनों को शांत करने के प्रयास में यूनिटी सरकार की पेशकश की थी। लेकिन विपक्षी पार्टियों ने राजपक्षे बंधुओं की अगुआई वाली सरकार में शामिल होने से मना कर दिया था।

अंतरिम सरकार के लिए विपक्ष एकता प्रदर्शित करे

राष्ट्रपति गोटाबाया ने सत्ताधारी एसएलपीपी गठबंधन के असंतुष्ट समूह से विपक्षी पार्टियों से अंतरिम सरकार के लिए बातचीत करने को कहा है। सिरिसेन के बाद राष्ट्रपति ने सत्ताधारी गठबंधन से अलग हुए दूसरे असंतुष्ट समूहों से भी बातचीत की। राष्ट्रपति ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए सांसदों से 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन जुटाने को कहा है।

भारत को राजनीतिक गतिरोध के बारे में बताया

सत्ताधारी एसएलपीपी गठबंधन के असंतुष्ट सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक गतिरोध के बारे में जानकारी दी।

तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र से मदद भेजने की अनुमति मांगी

तमिलनाडु विधानसभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य सरकार के आग्रह पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध किया है। राज्य सरकार ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को अविलंब खाद्य सामग्री एवं जीवन रक्षक दवाएं भेजने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समय पर श्रीलंका को मानवीय मदद भेजने की जरूरत पर जोर दिया है।

Tags: Economy Crisis in Sri LankaGotabaya RajapaksaMahinda and Gotabaya RajapaksaotherSri Lanka Crisisworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

NSS

Panchkula:- राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सेक्टर 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (NSS) के सात दिवसीय शिविर का सफलता पूर्वक समापन|

3 years ago
Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary

Sirsa : कांग्रेस भवन में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)