ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

राष्ट्रपति ने दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in राष्ट्रिय
0
नगर निगम

नगर निगम

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक-2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब राजधानी में तीनों निगम (उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी) के स्थान पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अस्तित्व में आ गया है। हालांकि, दिल्ली नगर निगम कब से कामकाज शुरू करेगा यह केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश से स्पष्ट होगा। बता दें कि लोकसभा ने 30 मार्च और राज्यसभा ने पांच अप्रैल को इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों निगमों में नीतियों की एकरूपता और आर्थिक संकट से उबारने के लिए एकीकरण का फैसला लिया था। इसके तहत निगम के एक्ट में संशोधन किए गए थे। संशोधन के अनुसार, सरकार का अर्थ केंद्र सरकार होगा। वहीं, निगम में सीटों की संख्या अधिकतम 250 होगी। इसके लिए जनगणना के आधार पर वार्ड का परिसीमन किया जाएगा। जब तक परिसीमन की व्यवस्था चलेगी, निगम का कामकाज महापौर के स्थान पर केंद्र द्वारा नियुक्त विशेषष अधिकारी देखेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में दिल्ली विधानसभा ने दिल्ली नगर निगम को तीन निगमों में विभाजित किया था। जिसमें पूर्वी और उत्तरी के साथ दक्षिणी निगम बनाया गया था। लेकिन, संसाधनों के अभाव में निगमों का चलना मुश्किल हो गया था। इसके कारण निगमों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन और पेंशन जैसे लाभ नहीं मिल पा रहे थे। एकीकरण होने से हर साल निगमों को करीब 150 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह राशि फिलहाल तीन निगम होने से हर विभाग में तीन-तीन अधिकारी तैनात होने से खर्च हो रही थी। अब 75 के बजाय महज 25 समितियां होंगी। वहीं, 78 विभागाध्यक्ष की जगह 26 विभागाध्यक्ष होंगे।

क्या कहा था शाह ने

विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह निगमों को प्रताड़ित कर रही है और इससे दिल्ली की जनता पीड़ित हो रही है। यह विधेयक संविधान के तहत प्रदत्त अधिकार के माध्यम से लाया गया है, जिसमें कहा गया है कि संसद को दिल्ली के संघ राज्य क्षेत्र से जु़ड़े किसी भी विषषय पर कानून बनाने का अधिकार है।

Tags: Amendment Bill 2022Delhi Municipal CorporationIndian PresidentnationalnewsPresident Ram Nath Kovind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In