• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मंत्री जी; पुलिस सुनती नहीं, तहसील में बिना पैसे काम नहीं…कानपुर में जितिन प्रसाद के सामने भाजपाइयों ने बयां किया दर्द

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 1, 2022
in उत्तर प्रदेश
1
पुलिस

कानपुर। सरकार हमारी है फिर भी अफसर नहीं सुनते हैं.., सपा के लोग खुलेआम गुंडई करते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। ये दर्द भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने शनिवार की सुबह सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में लोनिवि एवं मंडल प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष बयां किया। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा, पूर्व कमिश्नर असीम अरुण के समय में कार्यकर्ताओं को कोई समस्या नहीं आयी लेकिन अब पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। केडीए, पुलिस और तहसील कर्मियों की लूट खसोट की शिकायतों के साथ यातायात, श्रमिक कालोनी, स्कालरशिप, हैलट और उर्सला में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने जैसे कई मुद्दे छाए रहे। प्रभारी मंत्री ने समस्या का समाधान का भरोसा दिया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनकर प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यकर्ता और जनता की सभी समस्याओं का समाधान हो। इस समन्वय के लिए ही हम यहां आए हैं, उन्होंने अफसरों से स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाएं और कार्यकर्ताओं को दायरे और पार्टी की मर्यादा के तहत काम करने की नसीहत दी। इस दौरान राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।

झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं : भाजपा के मंडल प्रभारी ने शिकायत की कि कोहना थाना अंतर्गत सपा नेता परेशान करते हैं और झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। यह जानते हुए कि मामला झूठा है, पुलिस उसे समाप्त नहीं कर रही है। एमएलसी अरुण पाठक ने कोहना थाना क्षेत्र में की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कुछ लोग दबंगई कर रहे हैं। इसपर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यवाही जरूर होगी, जरूरत पड़ तो गुंडा एक्ट लगेगा।

श्रमिक कालोनी का उठाया मुद्दा : भाजपा नेता शैलेंद्र दीक्षित ने गोविंद नगर की श्रमिक कालोनियों का मुद्दा उठाते हुए मालिकाना हक दिए जाने की मांग रखी। तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच करने, मामला हाईकोर्ट में होने और मालिकाना हक दिए जाने की चर्चा जैसी जानकारी दी। इसपर डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि श्रमिक नहीं बल्कि दूसरे लोग रह रहे हैं। इसकी जांच कराकर आगे की कार्यवाही होगी।

केडीए और पुलिस कर रही परेशान : भाजपा नेता सुनील नारंग ने गोविंद नगर में 2400 ईडब्ल्यूएस मकानों का मुद्दा उठाया। कहा, बंटवारे के वक्त आए सिख परिवारों को बसाने के लिए कालोनी दी गई थी। 22 वर्ग गज की कालोनी जर्जर हो चुकी हैं, ऐसे में जब कोई निर्माण करता है तो केडीए के कर्मी आकर वसूली करने लगते हैं। किराया भी बढ़कर 600 रुपये हो चुका है। प्रभारी मंत्री ने लिखित डिटेल मांगी और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

यातायात पुलिस करती वसूली : प्रभारी मंत्री के सामने शहर की यातायात व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी जबरदस्ती परेशान करते हैं और चालान करते हैं। वसूली करने करते हैं । वहीं चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी ठीक नहीं है। एक लेन में ट्रैफिक ज्यादा होने के बाद भी सिग्नल रेड हो जाते हैं, जबकि कुछ जगहों पर अधिक लोड न होने पर भी सिग्नल का समय एक जैसा रहता है। इसपर पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि इसे सही करवाया जा रहा है।

Tags: BJP leaders kanpurjitin prasad kanpurkanpur police officerkanpur politicskanpur-city-politicsnewsprabhari mantri jitin prasadstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Big Boss 17

Big Boss 17

2 years ago
Health Minister

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लिखी चिट्ठी, कहा- भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों का करें पालन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh University

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

May 2, 2026
Dudigital Global Limited

Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

May 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)