• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

महिला दरोगा की मौत से मचा हड़कंप, पिता बोले- बहादुर बेटी नहीं कर सकती सुसाइड, पुलिस ने कही ये बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

अमेठी। मोहनगंज थाने पर तैनात महिला हेल्पडेस्क प्रभारी (महिला दरोगा) रश्मि यादव ने ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को थाने पर होने वाले क्षेत्राधिकारी के वार की तैयारी को लेकर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रश्मि यादव थाने पर बैठी थी। दो बजे क्षेत्राधिकारी का वार स्थगित होने की सूचना आई और वह यह कहकर अपने सरकारी आवास पर चली गई कि अग्रिम आदेश की सूचना देना। इसी दौरान विभागीय सूचना आई कि सीओ के बजाय रात में अपर पुलिस अधीक्षक वार करेंगे।

सूचना के लिए पुलिस स्टाफ ने उन्हें पहले फोन पर सूचना देने की कोशिश की। फोन न उठने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पर गए और आवाज लगाई। दरवाजा न खोलने पर लोगों को शंका हुई। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वहां का नजारा उलट देखने को मिला। वर्दी, कमर में पिस्टल लगी हुई चौकी प्रभारी का शव दुपट्टे से पंखे से लटकता मिला। यह वाकया देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

2017 में हुआ था चयन : रश्मि यादव का दारोगा पद पर चयन 2017 में हुआ। प्रशिक्षण अवधि पूरा हाेने के बाद नवंबर 2018 में उनकी तैनाती अमेठी जनपद में हुई। तब से वह विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे रही थीं। दो दिन पहले गौरीगंज वन स्टाप सेंटर पर रश्मि का तबादला किया गया था। पिता ने लगाया हत्या का आरोप पिता मुन्ना लाल यादव ने रश्मि की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

वह कहते हैं कि दो दिन पहले बुधवार को वह घर गई थी। तब वह कह रही थी कि उसका स्थानांतरण हो जाता तो अच्छा रहता। उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। कहा कि पुलिस का मामला है, इस केस को पुलिस देखे। उपनिरीक्षक रश्मि के खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को दो बजे तक वह सीओ आफिस गौरीगंज में थी। सभी बिंदुओं की जांच होगी।दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक

Tags: amethi newslucknow-city-crimenewsstateUP Crimeup newswoman Sub Inspector commit suicideमह‍िला दारोगा ने की आत्‍महत्‍या
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

शहीद उधम सिंह ने भारत माता की सेवा में संपूर्ण जीवन किया न्यौछावर: बाबा ब्रह्मदास महाराज

11 months ago
VinFast

VinFast Extends Free Ev Charging Program in India, the Philippines, and Indonesia Unit March 31, 2029

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)