• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

तीन बच्चों का पिता करता था किशोरी का पीछा, सड़क पर जमकर हुई धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in दिल्ली
4
किशोरी

नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में तीन बच्चों का पिता ट्यूशन जाते वक्त एक किशोरी का पीछा करता था। शनिवार शाम लोगों ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया। बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपित इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की शिकायत पर पाक्सो व पीछा करने की धारा में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपित को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता का परिवार मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान पिछले कुछ दिनों से एक अंजान व्यक्ति पीछा करके उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शनिवार को पीड़िता ने पूरा मामला स्वजन को बताया। ट्यूशन जाते वक्त स्वजन ने चुपचाप पीड़िता का पीछा किया।

करीब साढ़े चार बजे जब पीड़िता(किशोरी) नत्थू कालोनी चौक के पास पहुंची, तभी आरोपित आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर वह भागा, लेकिन स्वजन ने आरोपित को पकड़ लिया। शोर सुनकर भीड़ जुट गई और लोगों ने आरोपित को जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को लोगों से छुड़वाकर थाने ले गई। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपित शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

वहीं एक अन्य मामले में मयूर विहार इलाके में झपटमारी की घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान विकास उर्फ विक्कू और शहजाद उर्फ शानू के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से चोरी व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित धीरेंद्र राठी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। वह जब त्रिलोकपुरी 18 ब्लाक पहुंचे, तभी उनके पास फोन आ गया और वह फोन पर बात करने लगे। उसी दौरान आए दो झपटमार धीरेंद्र राठी का फोन झपटकर ले गए।

कल्याणपुरी थाना पुलिस ने चाकू के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान किशन के रूप में हुई है। थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। टीम ने उसे जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। कल्याणपुरी थाना पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपित पर पहले से कितने केस दर्ज हैं।

Tags: crime newsDelhi crime newsdelhi newsDelhi Policenew-delhi-city-crimenewsNews In Hindistateकिशोरी से छेड़छाड़दिल्ली पुलिस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Vikrant Bhushan

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने जिला पुलिस के सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी

2 years ago
Double Murder Suicide

Double Murder Suicide: कानपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत, घर का नजारा देख सिहर उठे लोग

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)