• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग पर रॉकेट से हमला, आई तेज धमाके की आवाज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in पंजाब, राज्य
1
इंटेलिजेंस

चंडीगढ़। मोहाली सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस दफ्तर की  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरपीजी ( रॉकेट प्रोपेनल ग्रेनेड) गिरा और इससे  धमाके जैसी आवाज हुई। धमाका देर शाम करीब 7.45 बजे हुआ। पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड फटा नहीं है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। चंडीगढ़ और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रेनेड अटैक से बिल्डि़ंग की तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और दीवार को भी नुकसान पहुंंचा है।

मोहाली एसपी ने कहा- माइनर अटैक हुआ, सड़क से किया गया अटैक, आतंकी एंगल से इन्‍कार नहीं

उधर, मोहाली के एसपी (हेडक्‍वार्टर) रविंदर पाल सिंह ने कहा है कि इंटेलिजेंस के हेड क्वार्टर की बिल्डिंग पर माइनर अटैक हुआ है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। खिड़की टूटी है, लेकिन अंदर नुकसान नहीं हुआ। सड़क से अटैक हुआ है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस व इंटेजिलेंस के सारे आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस टीम की तरफ से जांच की जा रही है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। मीडियाकर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्‍या यह आतंकी हमला है तो रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इससे इन्‍कार नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैंं। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

पंजाब के मुख्‍यमंंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से रिपोर्ट मांगी 

बताया जाता है कि बिल्डि़ंग को उड़ाने के लिए  ग्रेनेड फेंका गया था।  मोहाली और आसपास के क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।  पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पूरी घटना पर राज्‍य के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। ग्रेनेड फट जाता ताे बिल्‍डिंग को भारी नुकसान हो सकता था और आसपास भी काफी नुकसान हो सकता था।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब कर ली है। आरएन डोके एडीजीपी पंजाब भी मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंस बिल्डिंग के सामने से आरपीजी फायर हुआ बताया जा रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंटेलिजेंस दफ्तर के सामने सोहाना अस्पताल की बाउंड्री है। वहीं अस्पताल के साथ इंटेलिजेंस दफ्तर की पार्किंग है जो एरिया पूरी तरह से खाली पड़ा है। डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। सोहाना अस्पताल में भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि आरपीजी की अधिकतम रेंज 700 मीटर होती है। ऐसे में आसपास के एरिया को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि यह आरपीजी आसपास के एरिया से ही फायर किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके ह भावरा के अनुसार राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

इंटेलिजेंस के आइजी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। एसएसपी मोहाली, सभी थाने के एसपी व एसएचओ भी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना के बाद मोहाली के साथ चंडीगढ़ में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ग्रेनेड तीसरी मंजिल पर खिड़की का कांच तोड़कर भीतर गिरा। ग्रेनेड फटा नहीं। यदि यह ग्रेनेड फट जाता तो बिल्डिंग को बहुत नुकसान होता। आरपीजी ग्रेनेड बिल्डिंग पर टारगेट करके फेंका गया था।

जानकारी के अनुसार, मोहाली के सेक्टर -77 स्थिति पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस दफ्तर की तीसरी मंजिल पर देर रात आरपीजी दागा गया। यह ग्रेनेड खिड़की तोड़ते हुए अंदर जा गिरा लेकिन शुक्र रहा कि यह फटा नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अटैक फायर इंटेलिजेंस की बिल्डिंग को टारगेट करके किया गया था। शक है कि इस ग्रेनेड से धमाका कर इंंटेलिजेंस आफिस की इमारत काे उड़ाने की सााजिश थी। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी इंटेलिजेंस, एसएसपी मोहाली के साथ पूरे जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सेक्टर -77 का पूरा एरिया सील कर लिया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है ।

पूरे एरिया में दहशत का माहौल है। मोहाली में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौके पर सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरपीजी फायर से इंटेलिजेंस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने ऑफिस की खिड़की टूटने के बाद दीवार भी डैमेज हुई बताई जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही चंडीगढ़ की बुडैल जेल के बाहर भी है विस्फोटक सामग्री मिली थी । जेल की पिछली दीवार को उड़ाने की साजिश के तहत यह विस्फोटक यहां रखे गए थे ।

घटना पर पूर्व सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह , शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने चिंता जताई। तीनों नेताओं ने सीएम भगवंत मान से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की।

Tags: BlastBlast in MohaliBlast in Punjab police intelligencechandigarh-common-man-issuesMohali Blastnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Cabinet

Cabinet की बैठक में इन मुद्दों पर लगी मुहर, इनको मिलेंगे तीन गैस सिलेंडर मुफ्त

4 years ago
Nothing Phone

Nothing Phone : रिटेल स्टोर्स पर नथिंग फोन 2 की बिक्री हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 30, 2026
Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

May 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)