• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

समिट बिल्डिंग के नाइट क्लब में छेड़छाड़, नशे में धुत युवकों में चले लात-घूंसे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
समिट बिल्डिंग

समिट बिल्डिंग

लखनऊ। समिट बिल्डिंग स्थित बूम बाक्स बार में शुक्रवार रात नशे में धुत युवकों ने डीजे पर डांस करने के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ की। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। युवकों में लात-घूसे चलें। युवतियों से अभद्रता हुई। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी।

समिट बिल्डिंग के टाप फ्लोर पर स्थित बूम बाक्स बार में शुक्रवार रात करीब एक बजे नशे में धुत युवक और युवतियां डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों से कमेंट और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच दो गुटों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जमकर लात-घूसे चले। बीच बचाव करने दौड़ी युवतियों से भी अभद्रता हुई। जमकर बवाल चलता रहा। घटना से बार में अफरा-तफरी मच गई।

बवाल के दौरान बार में करीब 100 से अधिक युवक और युवतियां मौजूद थे। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग भाग निकले और बार भी बंद हो चुका था। शनिवार को बार में दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर विभूतिखंड डा. आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर बवाल और मारपीट करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है।

आए दिन होते हैं बवाल, कई बार हो चुके हैं बंद : समिट बिल्डिंग बवाल का अड्डा बन चुका है। आए दिन यहां स्थित क्लबों में मारपीट और युवतियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। कई बार दिखावे की कार्रवाई के लिए बार में ताला बंदी भी हुई पर संचालकों की रसूख के आगे कार्रवाई प्रभावी नहीं हो सकी। बीते 16 अप्रैल को भी यहां एक मारपीट हुई थी। इस दौरान बाउंसर ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोदकर घायल कर दिया था। करीब दो माह पहले एक अन्य बार में चाकूबाजी तक हुई। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि मामले में अब तक कोई पकड़ा भी नहीं गया।

Tags: Crime in Lucknow # UP crimefight in night clublucknow-city-crimemolesting girls in barnewsstateनाइट क्‍लब में मारपीटबार में मारपीट
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Beggars

Operation Smile : भिखारियों का पुनर्वास करके पहुँचाया आश्रम, मिली नई जिन्दगी|

3 years ago
Tiger Logistics

Strong Momentum Ahead: Tiger Logistics MD as Company Reports 34.5% Volume Growth

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)