ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य राजस्थान

चूरू में 25 वर्षीय विवाहित महिला को अगवाकर किया गैंगरेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा|

राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना इलाके की एक 25 वर्षीय विवाहिता को कार में अगवाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 2, 2023
in राजस्थान
0
Churu

राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना इलाके की एक 25 वर्षीय विवाहिता को (Churu) कार में अगवाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों ने विवाहिता से दो अलग-अलग जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ IPC की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मेडिकल मुआयना करवाया है|

आरोपियों ने विवाहिता से वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह चूरू शहर के कलक्ट्रेट सर्किल के पास अपने पीहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. तभी आरोपी अजीज खां और लियाकत खां कार लेकर वहां पहुंचे और महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की. विवाहिता के द्वारा मना करने पर उन्होंने जबरन उसे कार में डाल लिया और गांव ऊंटवालिया के पास एक जोहड़ में ले जाकर जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया|

ये भी पड़े – Happy Birthday Kapil Sharma : कपिल आज मना रहे हैं अपना 42वां जन्मदिन, जाने कपिल शर्मा से जुड़ी कुछ विशेष और दिलचस्प बाते|

एक आरोपी उसके घर में मिस्त्री का काम कर चुका है

महिला थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि वह कलक्ट्रेट सर्किल के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी. उसे लाल घंटाघर के पास से बस पकड़नी थी. अचानक उसके पास एक सफेद कलर की कार आकर रुकी. उसमें दो व्यक्ति बैठे थे. उन्होंने कहा कि तुम कहां जा रही हो. (Churu) तब उसने अपने पीहर जाने की बात बताई. रतननगर के वार्ड 2 निवासी कार में बैठे अजीज खां और लियाकत खां ने उसे कहा कि वे झुंझुनूं की तरफ जा रहे हैं. उसे उसके गांव तक छोड़ देंगे. आरोपी अजीज खां ने उनके घर मे मिस्त्री का काम किया था इसलिए वह उसे पहचानती थी|

ऊंटवालिया के जोहड़ के पास किया गैंगरेप

महिला के अनुसार, उसने कार में बैठने से मना कर दिया. लेकिन आरोपी अजीज खां और लियाकत ने उसे धक्का देकर जबरन गाड़ी में डाल लिया. बाद में तेज गति से कार को भगा ले गए. आरोपियों ने ऊंटवालिया गांव के जोहड़े के पास कार को रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर उससे गैंगरेप किया. चिल्लाने पर लियाकत खां ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह भींच लिया. वह रोती रही लेकिन आरोपियों ने उसे बख्शा नहीं. इसके बाद दोनों ने फिर से उसे कार में बिठाया और उसके पीहर के पास स्थित एक जोहड़ के पास गाड़ी खड़ी करके दोनों ने बारी-बारी से फिर से बलात्कार किया. फिर उसे धमकी दी कि उनके पास पिस्तौल है. इस घटना के बारे में किसी को मत बताना वरना उसके पति का मर्डर कर देंगे|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अश्लील वीडियो और फोटो दोस्त को भेजे

पीड़िता का कहना है कि इस बीच आरोपियों ने उसका अश्लील विडियो भी बना लिया था. आरोपियों ने उसे वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद दोनों आरोपी उसे दरगाह के पास छोड़कर फरार हो गए. यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो अपने दोस्त आमीन खान को भेज दिए. अब अश्लील वीडियो के दम पर आरोपी आमीन खां भी उसे ब्लैकमेल कर रहा है. (Churu) आमीन खान ने अश्लील वीडियो और फोटो उसके घर के नाबालिग बच्चों को भी दिखाए. बहरहाल पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 365, 376डी, 376(2) (एन), 506 और 120बी में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले की जांच DCP राजेंद्र बुरडक द्वारा की जा रही हैं|

Tags: 25-year-old married woman was abducted and gang-rapedChuruGangrape CaseObsence VideoRajasthanRajasthan Gangrape CaseRajasthan News By NavTimes न्यूज़Ratannagar
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In