ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 9, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

IIFA रॉक्स को लेकर एक खास ऐलान: संगीत और जश्न की होगी अनोखी रात आईफा रॉक्स का बेमिसाल जश्न: शंकर-एहसान-लॉय के 30 साल के अद्भुत संगीतमय सफर का सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स (को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा) में होगा शानदार जश्न

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2024
in मनोरंजन
0
IIFA

संगीत की बेहतरीन त्रिमूर्ती के रूप में अपनी पहचान रखने वाले शंकर-एहसान-लॉय जल्द ही सोभा रियल्टी आईफा (IIFA) रॉक्स (को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा) में अपनी संगीत का जादू बिखेरेंगे। भारतीय सिनेमा में अपने‌ 30 साल के अद्भुत संगीतमय सफर को पूरा करने वाली यह त्रिमूर्ति आईफा के मंच पर अपनी जोशीली, रूह को सुकून पहुँचाने वाली और अविस्मरणीय परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए बरकरार है। सब जानते हैं कि शंकर-एहसान-लॉय ने अपने जादुई संगीत के ज़रिए बॉलीवुड में तमाम यादगार गाने दिए हैं। इस विशेष महोत्सव में संगीत और ग्लैमर के अनोखे संगम के ज़रिए भारतीय संगीत और भारतीय सिनेमा जगत में तीनों संगीतकार की जोड़ी द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में आईफा रॉक्स के इस यादगार महोत्सव को किसी भी कीमत पर देखने से ना चूकें।

इस ऐलान के बाद शंकर-एहसान-लॉय ने सामूहिक रूप से अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “भारतीय सिनेमा में अपने 30 साल के सफर के बाद इस तरह से आईफा रॉक्स में परफॉर्म करने का मौका मिलना और अपनी गौरवशाली संगीतमय विरासत को अनोखे अंदाज़ में लोगों के सामने पेश करना हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इस बेमिसाल जश्न में संगीत और सिनेमा का ऊर्जामय फ्यूज़न लोगों को जोश से भर देगा।

यह संगीतमय पेशकश हमारे करियर को परिभाषित करने वाले हमारे जुनून और रचनात्मकता का अनोखा अक्स साबित होगा। आईफा (IIFA) रॉक्स वह अनूठी जगह है, जहाँ भारतीय सिनेमा और संगीत की आत्मा जीवंत हो उठती है। हमारे लिए यह एक ऐसा खास मौका होगा, जहाँ हमारी तीन दशक की तमाम यादों, हमारी सफलता और लोगों द्वारा हमें दिए गए भरपूर प्यार की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। आप भी संगीत और ग्लैमर के इस अविस्मरणीय व शानदार जश्न में हमारे साथ जुड़ें और हमारे साथ मिलकर आप भी अविस्मरणीय स्मृतियों का निर्माण करें।”

ये भी पड़े– Shemaroo Umang और शशि सुमीत प्रोडक्शंस ने पेश किया भावनाओं से भरा नया शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’

गौरतलब है कि बहुप्रतीक्षत आईफा महोत्सव 2024 के आयोजन से अबू धाबी के यास आइलैंड का आसमान 27 से 29 सितम्बर के बीच जश्न की रोशनी से जगमगा उठेगा। इस भव्य महोत्सव का समापन रविवार, 29 सितम्बर को सोभा रियल्टी आईफा रॉक्स के साथ होगा, जिसे नेक्सा द्वारा को-प्रेज़ेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वही गणमान्य अतिथि शामिल हो सकेंगे, जिन्हें निजी तौर पर आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि रॉक्स को सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बैनर्जी जैसे बेहद प्रतिभाशाली कलाकार होस्ट करने जा रहे हैं।

सोभा आईफा (IIFA) रॉक्स, को-प्रेजेंटेड बाय नेक्सा, सितम्बर 29, 2024
• नेक्सा: आईफा अवॉर्ड्स का प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर और आईफा वीकएंड व रॉक्स का को-प्रेज़ेंटिंग स्पॉन्सर
• ⁠⁠सोभा रियल्टी: आईफा वीकएंड और रॉक्स का प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर और आईफा अवॉर्ड्स का को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर

नेक्सा के सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) पार्थो बैनर्जी ने इस मौके पर कहा, “इस सितम्बर में अबू धाबी के यास आइलैंड में नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में अपनी वापसी के ज़रिए हमने 8 साल की अपनी पुरानी साझेदारी को बरकरार रखने के प्रति अपना समर्पण दिखाया है। नेक्सा और आईफा दोनों की ही पहचान नवीनता और नई अनुभूतियों के निर्माण के लिए यथास्थिति को चुनौती देने वाले ब्रांड के रूप में होती रही है। ग्लोबल डिज़ाइन, उम्दा शैली और नवीन टेक्नोलॉजी की मदद से नेक्सा अद्वितीय व अद्भुत अनुभवों के निर्माण के लिए जाना जाता रहा है, जो आईफा द्वारा दीर्घकालिक स्मृतियों के निर्माण और वैश्विक रूप से भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता का‌ जश्न मनाने के उद्देश्य से बिल्कुल मेल खाता है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस भव्य‌ महोत्सव को लेकर अपनी साझेदारी के बारे में बात करते हुए सोभा ग्रुप के को-चेयरमैन रवि मेनन कहते हैं, “आईफा (IIFA) के साथ हमारी यह साझेदारी दो ऐसे आइकॉनिक ब्रांड की साझेदारी है, जो विलासिता, गुणवत्ता और अविस्मरणीय अनुभव मुहैया कराने के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह से आईफा ने वैश्विक रूप से भारतीय सिनेमा को पुनर्भाषित करने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी तरह से सोभा ग्रुप ने अनोखे डिज़ाइन और विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए प्रेरित करने वाले घरों के निर्माण से नए मानक स्थापित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह दूसरा साल है, जब हमें आईफा का टाइटल स्पॉन्सर बनने का सुनहरा अवसर मिला है। ऐसा कर हमने साझा रूप से अद्वितीय किस्म की गुणवत्ता और वैश्विक रूप से वैभवशाली फिल्म महोत्सव के प्रति फिर से अपनी प्रतिबद्धा दिखाई है। हमारे ब्रांड का मूलमंत्र है ‘द आर्ट ऑफ द डीटेल’, जो सिनेमाई उत्कृष्टता के प्रति आईफा के समर्पण भाव से काफी मेल खाता है। हम सभी इस साल भी अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित किये जा रहे आईफा महोत्सव 2024 के बेमिसाल होने की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही हमें इस बात का भी पूरा यकीन है कि हम अगले साल असाधारण रूप से 25वें आईफा महोत्सव का जश्न साझा रूप से मना रहे होंगे।

टिकट रॉक्स लाइव:  https://www.etihadarena.ae/en/event-booking/iifa-rocks-2024

https://abu-dhabi.platinumlist.net/event-tickets/94209/iifa-rocks-2024-at-etihad-arena-abu-dhabi

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

आईफा (IIFA) रॉक्स के ग्रैंड फिनाले में संगीत, ग्लैमर और स्टार पावर का ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलेगा जहां इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाएँ इस जश्न को और भी हसीन बना देंगी। यह महोत्सव अविस्मरणीय यादों का ऐसा कारवां साबित होगा, जहाँ भारतीय सिनेमा को आकार देने वाली रचनात्मकता, कलात्मकता और नवीनता को शानदार ढंग से सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाली हस्तियों के उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया जाएगा और तकनीकी उत्कृष्टता में पारंगत लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कुछ इस तरह से अबू धाबी के यास आइलैंड में भव्य अंदाज़ में होने जा रहे आईफा महोत्सव 2024 का समापन होगा।

Tags: entertainmentIIFANexaShankar-Ehsaan-Loy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

1 week ago
Bhagirath

डीएसपी ने शहीद सिपाही भागीरथ (Bhagirath) को दी श्रद्धांजलि

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

November 7, 2026
Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

November 7, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In