• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Sunday, September 6, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में आतिशबाजी पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबी तीन सगी बहनें

by नवटाइम्स न्यूज़
August 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
आतिशबाजी

पीलीभीत। जहानाबाद में एक आतिशबाज ने अपने घर में पटाखे और आतिशबाजी का जखीरा अवैध रूप से जमा कर रखा था। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे अचानक उसमें आग लग गई। जिससे तेज धमाका हुआ और दोमंजिला मकान ढह गया। इससे पूरे मुहल्ले में चीख-पुकार मच गई।

मुहल्ले के लोगों ने निकट के तालाब से आग बुझाना शुरू कर दिया। साथ ही मलबे से आतिशबाज की तीन बेटियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में तीनों को बरेली ले जाया जा रहा था, रास्ते में दो बहनों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बहन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने भी हादसास्थल का जायजा लिया।

जहानाबाद कस्बे के मुहल्ला मिश्रन टोला में आतिशबाज अजीम बेग का दोमंजिला मकान है। उन्होंने आतिशबाजी बनाने के लाइसेंस ले रखा है। इसके लिए आबादी क्षेत्र के दूर रिछा रोड पर गोदाम स्थापित किया हुआ है। साथ ही पटाखे, आतिशबाजी का घर में अवैध रूप से स्टाक लगा रखा था।

मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक धमाका हुआ तो परिवार के लोग बाहर भाग खड़े हुए लेकिन आतिशबाज की तीन बेटियां नगमा(20), सानिया (18) व निशा (16) अंदर ही रह गई। वे तीनों आग से झुलसने के साथ ही मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुहल्ले के लोगों ने जैसे तैसे तीनों बहनों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के करीब एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि हादसे के समय अजीम बेग अपने गोदाम पर था। उसका भाई नसीम बेग बाजार में अपने पान के खोखा पर बैठा था। अजीम की मां अफसरी बेगम, पत्नी फीरोज बेगम, दोनों बेटे ताजीम और तसलीम के साथ ही सबसे बड़ी बेटी उज्जमा ने विस्फोट होते ही घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

इस बड़े हादसे की सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर लल्लन सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस विस्फोट से पड़ोसी इरफान के मकान की खिड़की, कदीर बेग के मकान की खपरैल ढह गई।

उधर, जिला अस्पताल में तीनों बहनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत नाजुक देख उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में दो बहनों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बहन की बरेली में उपचार के मृत्यु हो गई।-वर्जन-जहानाबाद कस्बा निवासी आतिशबाज अजीम बेग ने कस्बे से बाहर गोदाम बना रखा है, जिसमें आतिशबाजी तैयार की जाती है। उसने बिक्री करने के लिए अपने घर में अवैध रूप से आतिशबाजी के बीस पच्चीस पैकेट रख लिए थे।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि मंगलवार को अपराह्न अचानक आग लगने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आतिशबाज की तीन बेटियां गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में तीनों की मृत्यु हो गई। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

अग्निशमन अधिकारी द्वितीय आकाश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में उस मकान के अंदर आतिशबाजी संबंधी सामग्री रखी होना पाया गया। आतिशबाज अजीम से लाइसेंस के बाबत पूछताछ की गई तो उसने कहा कि मकान ढहने से सारे कागजात मलबे में दबे हैं। अलबत्ता उसने लाइसेंस नंबर की जानकारी दी है। बुधवार को फिर मौके पर जाकर गहराई से पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Tags: bareilly-city-generalExplosion collapsed houseFireworks stock explosionnational newsnewsstateUttar Pradesh news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Senior Citizen Day Care Cente

महालक्ष्मी नगर स्थित पायोनियर कॉलेज परिसर में एक दशक से संचालित हो रहा है प्रतिभाशाली व्यक्तियों का Senior Citizen Day Care Center

3 years ago
Credit card

प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों को खर्च पर ज्यादा रिटर्न देने मार्केट में आया नया Credit Card

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 5, 2026
India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)