Aakash - दीपक मेहरोत्रा बने आकाश एज्‍युकेशनल सर्विसेस लिमिटेड
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

दीपक मेहरोत्रा बने आकाश (Aakash) एज्‍युकेशनल सर्विसेस लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक एवं सीईओ

दीपक ने ऑफिस का कामकाज संभाल लिया है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 8, 2024
in व्यापार
0
Aakash

आकाश (Aakash) एज्‍युकेशनल सर्विसेस लिमिटेड (एईएसएल) परीक्षा की तैयारी से जुड़ी सेवायें प्रदान करने में अग्रणी है। इसने श्री दीपक मेहरोत्रा को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्‍त किया है। यह फैसला एईएसएल के लिये एक ऐसे महत्‍वपूर्ण समय में लिया गया है, जब कंपनी ने लगातार नये-नये आविष्‍कार करना जारी रखा है और शैक्षणिक सेवाओं के प्रतिस्‍पर्द्धी परिदृश्‍य में अपनी पेशकशों का दायरा बढ़ाया है।

श्री दीपक मेहरोत्रा एक अनुभवी लीडर हैं, जिनके पास एफएमसीजी, टेलीकॉम और शिक्षा जैसे उद्योगों में एक प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है। कार्यकारी भूमिकाओं में 35 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव रखने वाले श्री दीपक अपने साथ ज्ञान एवं विशेषज्ञता का खजाना लेकर आए हैं, ताकि एईएसएल के सपने को आगे बढ़ाया जा सके और शिक्षा के क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाया जा सके। एईएसएल में शामिल होने से पहले, श्री दीपक आशीर्वाद पाइप्‍स के प्रबंध निदेशक थे। उन्‍होंने पीयर्सन इंडिया, भारती एयरटेल, कोका-कोला और एशियन पेंट्स में भी काम किया है।

श्री दीपक ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री प्राप्‍त की है और उन्‍होंने जेबीआईएमएस से एमएमएस किया है। उन्‍होंने द व्‍हार्टन स्‍कूल, फिलाडेल्फिया (यूएसए) से एक एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोग्राम भी पूरा किया है। अपनी नियुक्ति के बारे में, श्री दीपक मेहरोत्रा ने एईएसएल का इसकी वृद्धि के अगले चरण में नेतृत्‍व करने के लिये अपना उत्‍साह व्‍यक्‍त किया। (Aakash)

ये भी पड़े– Vedanta Aluminum ने अपनी एल्यूमिना रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाकर 35 लाख टन प्रति वर्ष किया

उन्‍होंने देशभर में विद्यार्थियों के पढ़ने का अनुभव बेहतर बनाने के लिये टेक्‍नोलॉजी और पढ़ाने की आधुनिक विधियों का लाभ उठाने के महत्‍व पर जोर भी दिया। उन्‍होंने कहा,‘‘मैं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एईएसएल से जुड़कर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूँ। मुझे उनकी प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने का बेसब्री से इंतजार है, ताकि विद्यार्थियों को अच्‍छी गुणवत्‍ता की शिक्षा दी जा सके और वे अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकें।’’

श्री दीपक मेहरोत्रा की नियुक्ति एईएसएल की उस रणनीतिक सोच का हिस्‍सा है, जिसके तहत वे अपनी पेशकशों को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपनी पहुँच बढ़ाने के साथ ही शिक्षा के परिदृश्‍य पर सकारात्‍मक असर डालना चाहते हैं । कंपनी सीखने, वृद्धि करने और इनोवेशन की संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है। कंपनी का फोकस अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर प्रयासों में सफलता के लिये विद्यार्थियों को तैयार करना है। (Aakash)

बायजूस के संस्‍थापक एवं चेयरमैन बायजू रवीन्‍द्रन ने दीपक का स्‍वागत करते हुए कहा, ‘‘हम वृद्धि के अगले चरण में कदम रख रहे हैं, ऐसे में एईएसएल का नेतृत्‍व करने के लिये हमें श्री दीपक का स्‍वागत करके बहुत खुशी हो रही है। सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका में, वे हमारी आक्रामक विकास योजना को आगे बढ़ाएंगे और कंपनी की मौजूदा गति का लाभ उठायेंगे। व्‍यवसाय में उनकी दक्षता और पीयर्सन इंडिया के प्रबंध निदेशक के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड आकाश बायजूस का तरक्‍की और प्रभाव के अगले चरण में नेतृत्‍व करने के लिये महत्‍वपूर्ण होगा।’’

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एईएसएल के चेयरमैन शैलेश हरिभक्ति ने इस महत्‍वपूर्ण मोड़ पर कंपनी के संचालन हेतु श्री दीपक के शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्‍होंने कहा, ‘‘एईएसएल के नये लीडर के तौर पर दीपक का नियुक्‍त होना हमारी कंपनी के लिये एक शानदार उपलब्धि है। उनकी रणनीतिक सोच और परिचालन में प्रमाणित विशेषज्ञता उद्योग अग्रणी के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करने में महत्‍वपूर्ण होगी।’’ (Aakash)

श्री दीपक मेहरोत्रा को लेकर एईएसएल ने यह नया अध्‍याय शुरू किया है। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और निवेशकों समेत अनेक हितधारक भारत के सबसे भरोसेमंद शिक्षा प्रदाताओं में से एक से शैक्षणिक उत्‍कृष्‍टता के लिये निरंतर कुछ अच्‍छा करने और नए-नए आविष्‍कार करने एवं प्रतिबद्धता की उम्‍मीद कर सकते हैं।

एईएसएल को शिक्षा के लिये अपने अभिनव तरीके और शैक्षणिक उत्‍कृष्‍टता की प्रतिबद्धता के लिये जाना जाता है। कंपनी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं, स्‍कूल/बोर्ड परीक्षाओं, एनटीएसई, केवीपीवाय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं और ओलम्पियाड्स के लिये तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को व्‍यापक कोचिंग सॉल्‍यूशंस देने में आगे रही है। इसके पास 310 से ज्‍यादा आकाश सेंटर्स का एक नेटवर्क है (फ्रैंचाइजी समेत) और उसके विद्यार्थियों की संख्‍या 400,000 से अधिक है। श्री दीपक मेहरोत्रा के नेतृत्‍व में एईएसएल का लक्ष्‍य परीक्षा की तैयारी तथा शैक्षणिक सेवाओं में अग्रणी के तौर पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत करना है। (Aakash)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: AakashCEODeepak MehrotraEducational Services LimitedIITManaging Director
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Red Cross

विश्व रेडक्रॉस (Red Cross) दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन

2 years ago
Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन महिलाओं के विवरण के लिए नोटिस किया जारी, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें बताया था कि उनके साथ बलात्कार हुआ|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Embassy of India in the UAE and Symbiosis Dubai hosted the 'Road to AI Impact Summit 2026'

Embassy of India in the UAE and Symbiosis Dubai hosted the 'Road to AI Impact Summit 2026'

February 12, 2026
Tetra Pak to Showcase End-to-End Protein and Value-Added Dairy Solutions at Dairy Industry Conference 2026

Tetra Pak to Showcase End-to-End Protein and Value-Added Dairy Solutions at Dairy Industry Conference 2026

February 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)