• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

बाप-बेटे ने गांव में फैलाई अफवाह, तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 11, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
बच्चा चोर

देहरादून : उत्‍तराखंड में बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) तक की कार्रवाई हो सकती है। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि अगर किसी ने इंटरनेट मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो इससे लोक व्यवस्था भंग हो सकती है। इसमें एनएसए तक की कार्रवाई हो सकती है।

युवती और युवकों को बच्‍चा चोर समझ कर पीट दिया था

बता दें कि पिछले दिनों हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक युवती और दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्‍चा चोर समझ कर पीट दिया था। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी गांव में स्मैक खरीदने के लिए आए युवती व दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

वह इधर-उधर भागने लगे इसी बीच सूचना पाकर चेतक मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे और वह तीनों को अपने साथ ले जाने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। पुलिस तीनों को अपने साथ चौकी पर ले आई। उनसे पूछताछ की गई। इस मामले का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के काली नदी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिरचंदी गांव स्मैक का अड्डा बन चुका है। यहां पर स्मैक का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। हालांकि पुलिस भी एक साल के दौरान इस गांव से 25 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

स्मैक लेने के लिए गांव में पहुंचे थे तीनों

देर शाम गांव में एक युवती और दो युवक स्मैक लेने के लिए गांव में पहुंचे थे इसी बीच उनकी हरकतों को देखकर ग्रामीणों को कुछ शक हो गया। जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया और उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिस पर दो सिपाही भी गांव में पहुंच गए।

ग्रामीणों ने युवक और युवती को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह से बचाया और अपने साथ ले जाने लगे। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

इस दौरान सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिसकर्मी टी-शर्ट भी फट गई, जिसके बाद काली नदी पुलिस चौकी पर सूचना दी गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस तीनों को लेकर चौकी पर पहुंची।

वहीं थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में एक युवती में दो युवक स्मैक लेने के लिए आए थे। जिनके साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के संबंध में जानकारी ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: child theftdehradun newsdehradun-city-crimenational newsnewsnews state Uttarakhand NewsRumors Of Child TheftUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Literary Event

संघर्षरत महिला खिलाड़ियों को समर्पित प्रलेस सिरसा का साहित्यिक आयोजन 28 मई को|  

3 years ago
IVF

ये क्याः महज 10वीं पास ने कर दिया IVF, फिर महिला की हुई मौत, फर्जी डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)