Parivartan Yatra - आम आदमी पार्टी 15 दिसंबर से हरियाणा में शुरू
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

आम आदमी पार्टी 15 दिसंबर से हरियाणा में शुरू करेगी बदलाव यात्रा (Parivartan Yatra): कुलदीप गदराना

हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल नै के संदेश को लेकर जनता के बीच जाएगी आम आदमी पार्टी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 11, 2023
in हरियाणा
0
Parivartan Yatra

आम आदमी पार्टी आगामी 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रदेश की 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा (Parivartan Yatra) शुरू करने जा रही है। सिरसा से डा. अशोक तंवर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उक्त जानकारी सिरसा लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए दी।

उनके साथ जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, प्रदेश किसान सैल अध्यक्ष कुलदीप भांभू, जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल, यूथ सचिव राजेश मलिक, रिछपाल सिंह, कीरत सिंह भी मौजूद थे। कुलदीप गदराना ने बताया कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डा. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा, कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह, जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व खुद डा. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी।

 ये भी पड़े– नशे को त्याग कर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें युवा: एडीजीपी श्रीकांत जाधव (ADGP Shrikant Jadhav)

सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा। (Parivartan Yatra)

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है। 131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण चिकित्सकों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज से चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3738 ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसका मुख्य कारण रोजगार नहीं मिलना है। खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। 9 साल के कार्यकाल में 30 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। पूरे हरियाणा में नशे का कारोबार ने पैर पसार चुका है। (Parivartan Yatra)

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान बीजेपी की नीतियों से बुरी तरह परेशान है। फसल बिक्री के समय सरकार पोर्टल पोर्टल का खेल खेलने लग जाती है। बाढ़ से फसल बर्बादी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। यमुना के साथ लगते जिलों की कृषि योग्य भूमि भी रेत से अटी पड़ी है। जबकि बीजेपी सरकार ने  किसानों की आय की बजाय कर्जा दुगना करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के गृह जिले में 2022 के मुकाबले दुगने किसान कर्जदार हो गए। वहीं कृषि मंत्री ने किसानों की बहनों बेटियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसान विरोधी मंसूबे दिखा दिए।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने बताया कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाली यात्रा में प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 10 दिन चलने वाली यात्रा के माध्यम से 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाने का काम करेंगे और प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्तासीन पार्टियां और विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। (Parivartan Yatra)

आम आदमी पार्टी ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। किसान, मजदूर, गरीबों के उत्थान, चिकित्सा, बेहतर शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने राजनीति से विमुख हुए लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विभिन्न पार्टियों के जनता विरोधी नीतियों से परेशान होकर राजनीति से दूरी बनाने लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भ्रष्टाचार, युवाओं के रोजगार और प्रदेश में फैलते नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का काम करें।

Tags: aam aadmi partyHaryanaKuldeep GadranaParivartan Yatra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

पनीर

पनीर VS Tofu : जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए क्या है ज़्यादा हेल्दी

4 years ago
Ganeshilal

प्रो. गणेशीलाल (Ganeshilal) ने बद्रीनाथ मंदिर में नवनिर्मित शीला कक्ष का किया उद्घाटन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026
Luxury

Luxury Is Moving Inward: Tier 2 Cities Lead India's Aspirational Housing Shift

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)