ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

परिवार पहचान पत्र की प्रशासनिक गलतियों को सही करने की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन|

परिवार पहचान पत्र/फेमिली आईडी की अनियमितताओं और गड़बडिय़ों को सरकार और प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर पर एवं वार्ड स्तर पर कैंप लगाया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 16, 2023
in हरियाणा
0
AAP Protested

सिरसा। (सतीश बंसल) परिवार पहचान पत्र/फेमिली आईडी (AAP protested) की अनियमितताओं और गड़बडिय़ों को सरकार और प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर पर एवं वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर सही करने व बीपीएल-एपीएल राशन की पात्रता में बिजली बिल व 100 वर्गध् 200 वर्ग गज मकानों की शर्तों को हटाने की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय का गेट पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

सीटीएम ने प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द कैंप लगाकर समस्या को दूर किया जाएगा। इससे पहले प्रदर्शनकारी बरनाला रोड स्थित भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए और वहां से जुलूश की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य विरेन्द्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी रानियां, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, जिला पार्षद प्रतिनिधि मानक चंद, जिला पार्षद गुरभेज सिंह गिल, जिला पार्षद प्रतिनिधि बलजिंद्र सिंह बराड़, जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी ने संयुक्त रूप से किया।

ये भी पड़े – जिला रेडक्रॉस सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा में निरंतर प्रयासरत : यश जालुका

आप नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र- फेमिली आईडीके नाम पर अपनी पीठ थपथपाईजा रही है। जबकि वास्तविकता ये है कि परिवार पहचान पत्र गरीबों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। (AAP protested) अधिकारियों द्वारा परिवार पहचान पत्र का वेरिफिकेशन घर-घर, गली-गली जाकर डाटा एकत्रित करके करना था, लेकिन अधिकारियों द्वारा अपने आरामदेह कमरों में बैठकर लाखों लोगों का डाटा बिना किसी आधार व वैरिफिकेशन के अपलोड करवा दिया।

जिससे जिन गरीब परिवारों की वास्तविक आय एक लाख रुपए वार्षिक से भी कम है, उनकी सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक दर्शाई गई है। गृहणी महिलाओं की आय लाखों रुपए दिखाई गई है। नाबालिग बच्चों को सरकारी कर्मचारी दर्शाया गया है। (AAP protested) विद्यार्थियों की सालाना आय परिवार पहचान पत्र में दर्शाई गई है। अधिक आय दर्शाने के कारण जिला सिरसा में करीब एक लाख परिवारों को मिलने वाला राशन-पेंशन, दवाइयां बंद कर दी गई है। जिसके कारण हजारों परिवारों के सामने पालन-पोषण की भी समस्या खड़ी हो गई है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

परिवार पहचान पत्र की गड़बडिय़ों को सही करवाने के लिए गरीब लोग पिछले कई महीनों से प्रशासन और अधिकारियों के दफ्तरों में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, परंतु प्रशासन द्वारा पोर्टल बंद होने का हवाला देकर लोगों को टरका दिया जाता है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि वार्ड स्तर-ग्राम स्तर पर प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर पहचान पत्र की गड़बडिय़ों को दूर किया जाए व एपीएल-बीपीएल राशन की पात्रता हेतु सरकार द्वारा हजार रुपए बिजली बिल व शहरी क्षेत्र में 100 गज प्लॉट और ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्ग गज प्लॉट की अव्यवहारिक नियमों को वापस लेने की मांग की  गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेश मलिक, दारा सिंह दमदमा प्रतिनिधि, सदस्य  ब्लॉक समिति सुखदीप कौर, कविता नागर, पूनम गोदारा, जसप्रीत कौर, कैलाश, प्रो. दयानंद शर्मा, (AAP protested) प्रीतम सिंह, जसवंत सिंह, जगीर सिंह, इंद्र सिंह, कुलविंद्र कौर, सरबजीत, चरणु कौर, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, दविंद्र सिंह मटदादू, मुख्तयारो बाई, राजबीर कौर, मीतो सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: Aam Aadmi Party (AAP)AAP protestedadministrative mistakeBarnalaBhagat Singh StadiumFamily Identity CardHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In