• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 21, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अभिमन्यु कोहाड़ व बीकेई अध्यक्ष ने लिया नष्ट हुई फसलों का जायजा, कहा- 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार|

संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने वीरवार को बीकेई अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख के साथ गांव साहुवाला प्रथम, पंजुआना, सहारनी में किसानों के खेतों में जाकर बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 6, 2023
in हरियाणा
0
BKE President

सिरसा। (सतीश बंसल) संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ (BKE president) ने वीरवार को बीकेई अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख के साथ गांव साहुवाला प्रथम, पंजुआना, सहारनी में किसानों के खेतों में जाकर बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली और हरियाणा सरकार से अपील की कि तुरंत प्रभाव से स्पैशल गिरदावरी करवाकर 50000 रुपए प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसके साथ-साथ खेत- मजदूर को भी मुआवजा दिया जाए।

ये भी पड़े – जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध संस्था हनुमंत फाउंडेशन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया।

सरकार व उसके नुमांइदे समाचार पत्रों और टीवी में बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे है, लेकिन धरातल पर किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। औलख ने बताया कि हाल ही में बेमौसमी बारिश, तेज हवाओं व ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, जौ, सब्जियों, (BKE president) हरा चारा व बागवानी सहित रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पोर्टल 3 अपै्रल से बंद है, जबकि उपायुक्त का कहना है कि 10 अप्रैल तक पोर्टल खुला है। ऐसे में उनका उपायुक्त महोदय से ये सवाल है कि जब पोर्टल चल ही नहीं रहा तो किसान ऐसे में अपनी जानकारी कहां दर्ज करवाए।

साथ ही औलख ने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से 71 गांवों के नुकसान की जानकारी ही सरकार को भेजी गई है, जबकि जिले के 100 से अधिक किसानों की फसलें बरसात व ओलावृष्टि से नष्ट हुई है। (BKE president) ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि बजाय किसानों को कागजों व पोर्टल में उलझाने के पटवारियों को खेतों में जाकर स्पैशल गिरदावरी कर किसानों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा राशि जारी कर राहत पहुंचाए।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अभिमन्यु कोहाड़ व लखविंद्र सिंह औलख ने पीडि़त किसानों के रिश्तेदारों से भी आह्वान किया कि वे अपने रिश्तेदारों की हर संभव मदद करें, ताकि विपदा की इस घड़ी में उनकी सहायता हो सके। उनकी मांग है कि फसलों में भारी नुकसान के मद्देनजर आगामी 6 महीनों तक किसानों के लिए सभी प्रकार की किश्तों, ऋणों के भुगतान को बिना ब्याज के स्थगित किया जाए।

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के चलते किसानों को मंडियों में नमी व क्वालिटी की शर्तों में रियायत दी जाए। रबी की फसलों में भारी नुकसान के चलते किसानों को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है और किसानों को  आगामी खरीफ (BKE president) की फसलों की बुआई के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए किसानों को खरीफ सीजन की बुआई के लिए बीज- खाद पर छूट दी जाए। किसानों के साथ-साथ खेत मजदूरों को भी सरकार मुआवजा दे, क्योंकि वे भी इन फसलों पर ही निर्भर रहते है, फसलों की बर्बादी से उनके व उनके परिवार के खाने-पीने के भी लाले पड़ गए हैं।

Tags: Abhimanyu KoharBKE Presidentdestroyed cropsHaryanaHaryana GovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़Lakhwinder Singh AulakhSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Hearts Association

ह्यूमन हेल्पिंग हार्टस एसोसिएशन (Hearts Association) ने गोवंश के लिए किया पानी की टंकियों का प्रबंध

2 years ago
Ola S1’s

Ola S1’s का कमाल! 1 दिन में 141 किमी रेंज वाले 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बिके, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DevX Embeds AI First Culture with DevXplore AI 2026, Delivers 25 Plus Business Ready Solutions in 48 Hours

April 20, 2026
Ramagya School Students Achieve 99.6 Percent Top Score, Class X Results Show Strong Batch Performance

Ramagya School Students Achieve 99.6 Percent Top Score, Class X Results Show Strong Batch Performance

April 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)