• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से तीन राज्यों में खलबली

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अवैध

आगरा। राजस्थान से चंबल सेंड और डस्ट के होने वाले अवैध परिवहन पर पुलिस-प्रशासन ने कानून का शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार तक चली। इसके तहत चार थानों में 53 मुकदमे दर्ज कर लिए गए। अवैध परिवहन में 54 डंपर सीज किए गए हैं। जबकि आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।सीज किए गए डंपर के परिमिट निरस्तीकरण के साथ ही उन पर एक से तीन लाख तक का जुर्माना भी हो सकता है।

डंपर की नंबर प्लेट के अंक मिटाकर चल रहा था खेल

राजस्थान से चंबल सेंड, डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन धड़ल्ले से चल रहा था। कोई डंपर की नंबर प्लेट के अंक मिटाकर चल रहा था तो कोई ओवरलोडिंग कर रहा था। कई डंपर के तो पेपर ही नहीं थे। इन पर कार्रवाई के लिए पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। बुधवार सुबह एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई।

कार्रवाई में पकड़े गए 54 डंपर सीज

एसडीएम खेरागढ़ और सीओ खेरागढ़ के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार सुबह सैंया, फतेहाबाद, मलपुरा और इरादत नगर में टीमों ने चेकिंग की। डंपर छोड़कर चालक और क्लीनर भाग गए। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 54 डंपर सीज कर दिए गए।पुलिस ने पीछा करके आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीज किए गए डंपरों में से अधिकतर की नंबर प्लेट पर अंक मिटाए हुए थे।

पुलिस ने 53 मुकदमे दर्ज किए

सैंया, इरादत नगर, मलपुरा और फतेहाबाद थाने में इस संबंध में 53 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से ओवरलोडिंग के मुकदमों में पुलिस वादी बनी है। जबकि अवैध परिवहन और नंबर प्लेट पर अंक मिटाकर डंपर चलाने के मामले में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमे लिखाए गए हैं।

सीज डंपरों के परमिट होंगे निरस्त

मुकदमों में चालक और गाड़ी मालिक नामजद किए गए हैं। एसपी पश्चिम ने बताया कि सीज किए गए डंपरों के परमिट निरस्त किए जाएंगे। इसके साथ ही उन पर परिवहन विभाग द्वारा एक से तीन लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।गाड़ी मालिकों को गाड़ी कोर्ट के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से भी रिलीज करानी पड़ेगी।

इन थानों में कार्रवाई

  • सैंया, 8
  • इरादत नगर, 26
  • मलपुरा, 18
  • फतेहाबार, 1

मुकदमे लिखने में छूटे पसीने

अवैध खनन के मामलेे में इरादत नगर थाने में 26 मुकदमे दर्ज हुए। जबकि मलपुरा थाने में 18 मुकदमे दर्ज हुए। मुकदमे लिखने और उनकी लिखा-पढ़ी पूरी करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।

अवैध परिवहन कराने वालों की तलाश

जब्त किए गए डंपर बीएस परमार, कंसाना, तोमर और आरएस उपाध्याय नाम लिखे थे। गाड़ी चालकों से इनके बारे में पुलिस ने पूछताछ की। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मुकदमों में इनके नाम प्रकाश में लाए जा रहे हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: Agra Policeagra-city-crimeChambal Sand And DustDumpers Seizedillegal transportnational newsnewsstateअवैध
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PokerBaazi

PokerBaazi ने दूसरे ‘ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टूर्नामेंट्स’ के विजेताओं को 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की

3 years ago
National Blind Cricket Tournament

भोपाल में 5 अक्टूबर से शुरू होगा National Blind Cricket Tournament टूर्नामेंट, 6 राज्यों की टीम लेंगी हिस्सा

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Skills

Beyond Tech: Exploring How SAP Skills are Relevant in Every Career Path

June 25, 2026
Experion Developers

Experion Developers Bags Excellence in Luxury Developments at ET Now Realty Conclave Awards 2026

June 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)