ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अभिनेत्री अनुरेखा भगत (Anurekha Bhagat) : “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 24, 2024
in मनोरंजन
0
Anurekha Bhagat

अभिनेत्री अनुरेखा भगत (Anurekha Bhagat) , को ‘खुदा हाफ़िज़: चैप्टर 2- अग्नि परीक्षा’, ‘उपन्यास’ और शाहिद कपूर अभिनीत ‘फर्जी’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में वॉचो एक्सक्लूसिव सीरीज़ ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई। सीरीज में, अभिनेत्री अनुरेखा ने दीपा सावंत नामक एक नौकरानी का किरदार निभाया है, जो बॉलीवुड अभिनेता अंश आहूजा (अश्मित पटेल द्वारा अभिनीत) पर बलात्कार का आरोप लगाती है। सीरीज में शामिल होने के बारे में शुरुआती संदेह के बावजूद, अनुरेखा ने अंततः यह भूमिका निभाने का फैसला किया, इस निर्णय के बारे में उन्होंने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया।

ये भी पड़े– अभिनेता अभय भार्गव ने बताया, शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) के नए शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में उनका किरदार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामर्थ्यपूर्ण है

अभिनेत्री अनुरेखा ने कहा, “शुरुआत में, जब मुझे सीरीज की पेशकश की गई थी, तो इसके कॉन्सेप्ट को देखते हुए, यह सीरीज मुझे करना चाहिए या नहीं, इस बारे में मैंने कई बार सोचा। हालाँकि, दीपा का किरदार इतना दमदार था कि मैं हाँ कहने से खुद को रोक नहीं पाई। यह एक ऐसा किरदार है, जिसकी वजह से एक कलाकार के रूप में मैंने कई चुनौतियों का सामना किया। यह किरदार कोई भी अच्छी या बुरी श्रेणियों में पूरी तरह से फिट नहीं बैठता, इसके बजाए वह अपने लिए अलग-अलग परिस्थितियाँ उत्पन्न करता है। दीपा का किरदार निभाते समय वह विभिन्न परिस्थितियों पर कैसी प्रतिक्रिया करती है, एक कलाकार के रूप मेरे लिए यह एक सीखने का मूल्यवान अनुभव था।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, इस वॉचो एक्सक्लूसिव सीरीज का हिस्सा बनने के बाद मेरे दृढ़ विश्वास को मजबूत करने वाली बात यह थी कि दीपा के किरदार ने मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकाल कर मुझे मेरे तैराकी यानी स्विमिंग के डर से बाहर निकाल ने का अवसर दिया। शो की टीम एक ऐसे कलाकार की तलाश कर रही थी, जो तैरना जानता हो, मुझमें वह कौशल नहीं था, जो मेरे लिए सबसे पहली चुनौती थी। मुझे यह भूमिका खोने का डर था, इसलिए मैंने चुनौती का डटकर सामना किया और एक नजदीकी स्विमिंग कक्षा में दाखिला लिया। इस निर्णय से मुझे न सिर्फ यह भूमिका मिली, बल्कि इसे करने पर खुशी और गर्व भी महसूस हुआ। ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज ने न सिर्फ मुझे अपने डर पर विजय पाने में मदद की, बल्कि एक व्यक्ति और कलाकार के रूप में मेरे विकास में भी मदद की।” (Anurekha Bhagat)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ बॉलीवुड के सुपरस्टार अंश आहूजा (अश्मित पटेल) की कहानी है, जिस पर उसकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया है, जिससे वह विवादों के भंवर में फंस गया है। सीरीज़ मनोरंजक रहस्य, जांच और कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें ऐसे अप्रत्याशित मोड़ सामने आते हैं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेंगे। सभी के मन में यह दिलचस्प सवाल उठता है कि क्या अंश ने वास्तव में अपराध किया है या इसके पीछे कोई छिपा हुआ एजेंडा है? क्रेसेंडो फिल्म्स और एमिकेबल क्रू के तहत सुरेश थॉमस द्वारा निर्मित इस शो में जसविंदर गार्डनर, सारिका सिंह, स्वप्निल रालकर, अपेक्षा वर्मा, दृष्टि पाटिल, मनीष जेटली, अर्जुन कृष्णा, विक्की बैद्यनाथ और हर्ष गौतम जैसे कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज वॉचो एक्सक्लूसिव पर उपलब्ध है।

Tags: Anurekha BhagatentertainmentSeriesState vs Ahuja
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Lawrence Bishnoi gang

‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा मिली पिस्टल से हुई थी माफिया अतीक की हत्या’, शूटर्स का NIA के सामने कबूलनामा|

3 years ago
Mass Communication

देवीलाल विश्वविद्यालय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र ने पाया प्रथम रेंक|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

September 30, 2026
BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

September 30, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In