ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Adani ग्रुप ने देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 21, 2026
in व्यापार
0
adani

अहमदाबाद, फरवरी 2026: Adani ग्रुप ने समावेशी नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (एएएलपी) 2025–27 बैच के तहत देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है। ये स्कॉलर देश के शीर्ष संस्थानों आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से चुने गए हैं। इन छात्रों को अहमदाबाद स्थित ग्रुप मुख्यालय में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर और अदाणी सीमेंट के डायरेक्टर करण अदाणी ने औपचारिक रूप से सम्मानित किया।

एएएलपी स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली मैनेजमेंट छात्रों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करना है, जिनमें नेतृत्व क्षमता है। चयन एक सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक जरूरत दोनों को महत्व दिया जाता है, ताकि प्रतिभा को पृष्ठभूमि की सीमाओं से ऊपर अवसर मिल सके। इस अवसर पर छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए करण Adani ने कहा, “यह सिर्फ स्कॉलरशिप प्रोग्राम नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। अदाणी ग्रुप का मानना है कि प्रतिभा हर जगह होती है, लेकिन अवसर हर किसी को नहीं मिलता। ये छात्र अपनी मेहनत और योग्यता से यहां तक पहुंचे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले ताकि वे भारत के अगले विकास चरण का नेतृत्व कर सकें।”

2025–27 बैच भारत की उभरती नेतृत्व क्षमता की विविधता और गहराई को दर्शाता है।इसी बैच में शामिल आईआईएम कोलकाता के एमबीए छात्र आनंद बाबू कामिनेनी ने जेईई, कैट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में शीर्ष 0.1% में स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश के एक छोटे गांव से आने वाले आनंद की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि अवसर मिलने पर प्रतिभा किस तरह आगे बढ़ सकती है। आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव ने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दिया है और यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, आईआईएम कोलकाता की मधु गुप्ता, जिन्होंने बड़े ऑपरेशनल टीमों का नेतृत्व किया है, और कनव बंसल, जिनके शुरुआती करियर के योगदान से महत्वपूर्ण वित्तीय परिणाम हासिल हुए, जैसे स्कॉलर भी इस बैच का हिस्सा हैं। (Adani)

एएएलपी के तहत छात्रों को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री एक्सपोजर, मेंटरशिप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर व बिजनेस प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव भी मिलता है, जिससे उनकी पढ़ाई और वास्तविक काम के बीच मजबूत जुड़ाव बनता है।
भारत के तेज विकास के इस दौर में एकेडमिक संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग नेतृत्व क्षमता निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एएएलपी के माध्यम से अदाणी ग्रुप ऐसे भविष्य के नेताओं को तैयार करना चाहता है, जो उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और अवसर के साथ देश के विकास में योगदान दें। 2025–27 स्कॉलरशिप बैच एएएलपी के निरंतर विस्तार का प्रतीक है, जहां सपनों को अवसर मिलता है और व्यक्तिगत उपलब्धियां देश की सामूहिक प्रगति का आधार बनती हैं।(Adani)

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: 24 fully-funded scholarshipsAdani
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 9th December

Today’s Horoscope 9th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर २०२३

3 years ago
Blood Donation

मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 31 डोनर्स ने किया रक्तदान (Blood Donation)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In