ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अडानी समूह ने अब रखा मेटल सेक्टर में कदम, एल्युमिना रिफाइनरी लगाने के लिए करेगी 41600 करोड़ रुपये निवेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 12, 2022
in व्यापार
0
एल्युमिना

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी ने एल्युमिना रिफाइनरी लगाने की योजना बनाई है। ओडिशा में लगाई जाने वाली इस रिफाइनरी पर अदाणी इंटरप्राइजेज 57,575 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। बाक्साइट खदानों और लौह अयस्क परियोजना के पास इस रिफाइनरी की स्थापना की जाएगी और प्रति वर्ष इसकी क्षमता 40 लाख टन होगी।

चालीस लाख टन एल्युमिना रिफाइनरी होगी स्थापित

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली ओडिशा सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने दो परियोजनाओं (चालीस लाख टन एल्युमिना रिफाइनरी और तीन करोड़ टन लौह अयस्क) को स्थापित करने के लिए अदाणी समूह के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। एल्युमिना को एल्युमिनियम आक्साइड के तौर पर जानते हैं। यह एल्युमिनियम और आक्सीजन का एक केमिकल कंपाउंड है। पिछले साल के आठवें दशक के अंत में कमोडिटरी ट्रेडर के तौर पर व्यवसाय शुरू करने वाले गौतम अदाणी ने पिछले कुछ वर्षो के दौरान बंदरगाहों, एयरपोर्ट, नवीकरणीय ऊर्जा, गैस डिस्ट्रीब्यूशन, डाटा सेंटर सहित हाल ही में सीमेंट व्यवसाय में प्रवेश किया है।

हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलेंगे

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘ओडिशा हमारे लिए रणनीतिक राज्यों में से एक है, जिसमें हमने निवेश करना जारी रखा है। हम हमेशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले समर्थन की सराहना करते हैं। धातु एक ऐसी वस्तु है, जिसमें देश को आत्मनिर्भर होना चाहिए। ये परियोजनाएं आत्मनिर्भरता की जरूरत को पूरा करेंगी। दोनों परियोजनाओं की स्थापना से 9,300 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा जबकि हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलेंगे।’ अदाणी इंटरप्राइजेज ने जनवरी में दक्षिण कोरिया की प्रमुख स्टील कंपनी पास्को के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। इन दोनों की भारत में ग्रीन स्टील मिल लगाने की योजना है। गौतम अदाणी ने एक सब्सिडियरी कंपनी मुद्रा एल्युमिनियम लिमिटेड की स्थापना भी की थी। इस समय भारत के मेटल सेक्टर की बात करें, तो इसमें वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड और आदित्य बिड़ला ग्रुप का दबदबा है।

Tags: Adani EnterprisesAdani groupAlumina RefineryAlumina Refinery OdishabizbusinessGautam Adani
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Acid

मुंबई में लिव इन में रह रहे 62 वर्षीय प्रेमी और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद के चलते, प्रेमी ने अपनी प्रेमीका पर फेंका तेज़ाब|

4 years ago
SMEs

The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Almondz Global Securities Q2 Net Profit Surges 137% to Rs 9.13 Crore as Infrastructure Order Book Tops Rs 400 Crore

Almondz Global Securities Q2 Net Profit Surges 137% to Rs 9.13 Crore as Infrastructure Order Book Tops Rs 400 Crore

November 10, 2026

Woodoo Puts a Spell on Ingredient-Led Skincare with 'Potions That Work'

November 10, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In