• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Adani International School में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 9, 2026
in राष्ट्रिय
0
Adani International School

अहमदाबाद, 8 फरवरी 2026: Adani International School, शांतिग्राम में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित IRIS नेशनल फेयर 2025-26 ने अहमदाबाद को स्कूल लेवल साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) आधारित रिसर्च और इनोवेशन का राष्ट्रीय केंद्र बना दिया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में 12 राज्यों और 24 शहरों से आए 75 छात्र इनोवेटर ने भाग लिया। स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर, रिसचर्स और मेंटर्स की भागीदारी ने इस मंच को स्कूल की क्लास और किताबों से आगे ले जाकर वास्तविक दुनिया की वैज्ञानिक समस्याओं और समाधानों से जोड़ा।

IRIS (एसटीईएम में अनुसंधान और इनोवेशन के लिए पहल), एक्सस्टेम्पलर एजुकेशन लिंकर्स फाउंडेशन की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और शोध संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम युवा भारतीय इनोवेटर्स को अपने मौलिक वैज्ञानिक रिसर्च प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर देता है, साथ ही उत्कृष्ट परियोजनाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करता है। IRIS के माध्यम से चयनित छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर में भारतीय दल का हिस्सा बनने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार की राज्य शिक्षा मंत्री रिवाबा रविंद्रसिंह जडेजा ने कहा, “आज शोध केवल विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। इसकी शुरुआत अदाणी इंटरनेशनल स्कूल जैसे संस्थानों से होती है। जब बच्चे कम उम्र में सवाल पूछना, प्रयोग करना और असफलता से सीखना शुरू करते हैं, तभी वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। स्कूलों को केवल शिक्षा केंद्र नहीं, बल्कि विचारों और समाधानों के इनक्यूबेटर बनना होगा।” इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए अदाणी ग्रुप की प्रमोटर और Adani International School – डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव) नम्रता अदाणी ने कहा, “अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में हमारा मानना है कि जिज्ञासा को बचपन से पोषित करना चाहिए और सीखने की सीमा किताबों से आगे होनी चाहिए।

IRIS नेशनल फेयर जैसे मंच विद्यार्थियों को प्रयोग करने, प्रश्न उठाने और वास्तविक चुनौतियों पर ज्ञान लागू करने का अवसर देते हैं।” कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल्स एवं एजुकेटर्स कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें अहमदाबाद के कई स्कूल के एजुकेशनल लीडरशिप ने भाग लिया और स्टेम शिक्षा में इनक्वायरी-बेस्ड तथा अनुभवात्मक शिक्षण को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।छात्रों ने क्यूरेटेड प्रदर्शनियों के माध्यम से अपने मौलिक शोध प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन और मार्गदर्शन मिला। 7 फरवरी को फेयर का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसके साथ प्रतिस्पर्धात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई। IRIS नेशनल फेयर, इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर 2026 के लिए क्वालिफाइंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।

इस वर्ष 15 प्रोजेक्ट्स को गोल्ड मेडल और 10 को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल विजेता अब वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतिम चयन दौर में प्रवेश करेंगे।समापन समारोह में नम्रता अदाणी और अमित सिंह, सीईओ- इंटरनेशनल एनर्जी बिजनेस, अदाणी ग्रुप सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। IRIS नेशनल फेयर की मेजबानी ने अदाणी इंटरनेशनल स्कूल की उस पहचान को और सुदृढ़ किया, जो अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ स्टेम रिसर्च, वैश्विक प्रतियोगिताओं, खेल, कला और नेतृत्व विकास जैसे सह-पाठ्यक्रम क्षेत्रों में निरंतर उपलब्धियों से जुड़ी है। IRIS नेशनल फेयर 2025–26 का सफल आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि कैसे स्कूल आज प्रारंभिक शोध, सहयोग और इनोवेशन को अगली पीढ़ी के वैज्ञानिक सोच को आकार दे रहे हैं।

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Adani International SchoolIndia's emerging STEMIndia's emerging STEM talentIRIS National Fair
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Modi Government

मोदी सरकार द्वारा तीन साल में तीन सफल बचाव मिशन : ऑपरेशन देवी शक्ति, ऑपरेशन गंगा, और ऑपरेशन कावेरी

3 years ago
India

NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

1 month ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)