ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Adani का खुफिया वार, हिंडनबर्ग की हार

ऑपरेशन ज़ेपेलिन से अदाणी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ छेड़ा युद्ध

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2025
in राष्ट्रिय, व्यापार
0
Adani

जनवरी 2023 में अमेरिका की फॉरेंसिक रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी (Adani) समूह पर सनसनीखेज आरोप लगाए — “कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला।” नतीजा ये हुआ कि शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों में घबराहट, और अदाणी समूह की अब तक की सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग रद्द। लेकिन यह कहानी यहां खत्म नहीं होती। यहीं से शुरू हुआ ऑपरेशन ज़ेपेलिन का मिशन  रणनीतिक और खुफिया पलटवार, जो आज की कॉरपोरेट दुनिया की सबसे बड़ी कामयाबी बन चुका है हिंडनबर्ग रिपोर्ट उस वक्त आई जब 1.2 अरब डॉलर की हाइफा पोर्ट डील को अंतिम रूप देने के लिए गौतम अदाणी इजराइल में थे। यह इजराइल के लिए रणनीतिक महत्व की डील थी। 18 महीने चली इस बोली प्रक्रिया में आखिर जीत मिली अदाणी और एक इजरायली कंपनी की साझेदारी को। सूत्रों के अनुसार, एक गोपनीय बैठक में इजरायली नेताओं ने अदाणी से आरोपों पर सवाल किया। उनका जवाब था सधा हुआ — “यह सब झूठ है।” इस बैठक में हाइफा पोर्ट के चेयरमैन और पूर्व मोसाद अधिकारी एशल अर्मोनी भी मौजूद थे। (Adani)

इजरायली खुफिया हलकों में यह आशंका उभरी कि रिपोर्ट का समय साज़िशन चुना गया, ताकि डील को कमजोर किया जा सके। इसके बाद एक खुफिया ऑपरेशन शुरू हुआ — ऑपरेशन ज़ेपेलिन। हिंडनबर्ग के संस्थापक नैथन एंडरसन और उनकी टीम की गतिविधियों की निगरानी शुरू हुई। न्यूयॉर्क, शिकागो के पास ओकब्रुक टेरेस, और यूरोप के कुछ ठिकानों पर विशेष नजर रखी गई जांच में कुछ नाम भी सामने आए जिसमें कुछ एक्टिविस्ट, वकील, पत्रकार, हेज फंड्स और राजनैतिक लॉबिस्ट प्रमुख थे। कुछ के तार, चीन समर्थित समूहों से जुड़ते दिखे, तो कुछ के ताल्लुकात वॉशिंगटन की ताकतवर लॉबी से थे। सूत्रों के अनुसार, एक जगह पर एन्क्रिप्टेड चैट्स और डॉक्युमेंट्स मिले जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट को मिले अंतरराष्ट्रीय सपोर्ट की तरफ इशारा करते थे। गौतम अदाणी को इस खुफिया ऑपरेशन की गोपनीय जानकारी जनवरी 2024 में स्विट्ज़रलैंड में दी गई। (Adani)

ये भी पड़े – डॉ. Ambedkar के वि चार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की राह दि खाते हैं : संजय टंडन

इसके बाद अहमदाबाद में एक हाई-टेक कंट्रोल रूम स्थापित हुआ — जहां साइबर एक्सपर्ट्स, एनालिस्ट और लीगल टीमें चौबीसों घंटे एक्टिव रहीं। अक्टूबर 2024 तक ज़ेपेलिन डोजियर तैयार हो चुका था — 353 पन्नों का ऐसा डोज़ियर, जो हिंडनबर्ग से जुड़े नेटवर्क की हर परत खोल रहा था। इसी बीच कुछ लीक डॉक्युमेंट्स सामने आए — जिनमें कथित रूप से कुछ अमेरिकी एजेंसियों और मीडिया संस्थानों की भूमिका का ज़िक्र था, जिन्होंने अदाणी के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव तैयार किया। (Adani)

ये भी पड़े – डॉ. Ambedkar के वि चार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की राह दि खाते हैं : संजय टंडन

नवंबर 2024 में अमेरिकी न्याय विभाग और एसईसी ने अदाणी समूह पर कथित घूस के आरोप लगाए। समूह ने इन्हें बेबुनियाद बताया और कानूनी मोर्चा संभाल लिया। न्यूयॉर्क की एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म ने हिंडनबर्ग के खिलाफ 7 पन्नों का ड्राफ्ट केस तैयार किया। सूत्र बताते हैं कि हिंडनबर्ग से बातचीत का एक प्रस्ताव भेजा गया — स्थान था 295 फिफ्थ एवेन्यू, मैनहैटन का एक दफ्तर। लेकिन यह मीटिंग हुई या नहीं — इस पर स्थिति साफ नहीं। (Adani)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है? 

अपने रिपोर्ट की दूसरी साल से ठीक पहले यानी 15 जनवरी 2025 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने सभी ऑपरेशन्स बंद करने की घोषणा की। ऑपरेशन ज़ेपेलिन, अब सिर्फ एक खुफिया मिशन ही नहीं बल्कि कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन बन गया है — जहां व्यापार, कूटनीति, खुफिया रणनीति और भरोसे का तालमेल दिखा।(Adani)

Tags: Adani'scovert strikeHindenburg's defeat
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Lawrence Bishnoi gang

‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा मिली पिस्टल से हुई थी माफिया अतीक की हत्या’, शूटर्स का NIA के सामने कबूलनामा|

3 years ago
Mass Communication

देवीलाल विश्वविद्यालय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र ने पाया प्रथम रेंक|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

September 30, 2026
BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

September 30, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In