ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 24, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

निवेश ही नहीं रोजगार पर भी अदाणी (Adani) का जोर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 29, 2024
in व्यापार
0
Adani

Adani – अपनी डिग्री पूरी करने के बाद अपने सपनों की नौकरी पाना एक ऐसी चीज है जिसकी आप में से लगभग सभी ने चाहत की होगी। लेकिन आज की दुनिया में एक अच्छी नौकरी पाना सिर्फ़ शिक्षा और अनुभव से कहीं ज़्यादा है। मौजूदा कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोज़गार पाने के लिए आपको एकेडमिक्स से आगे बढ़कर कुछ एम्प्लॉयमेंट स्किल हासिल करने की ज़रूरत है। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि नौकरी में आपकी भूमिका से जुड़े टेक्निकल स्किल और सॉफ्ट स्किल्स ही महत्वपूर्ण हैं। मुद्दा यह है कि प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट दुनिया में आगे बढ़ने के लिए सॉफ्ट स्किल्स तकनीकी जानकारी होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना एकेडमिक्स।

20 सालों में भारत में बेरोजगारी 30 फीसदी बढ़ी
भारत सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले देशों में से एक है और इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़े लाभ के रूप में देखा जाता है लेकिन साल 2024 की अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट में इस बात को लेकर चिंता जताई गई है कि अधिकतर युवाओं में जरूरी स्किल की कमी है। हालाकिं, रोजगार की स्थिति सूचकांक के अनुसार, पिछले कुछ सालों में रोजगार की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। हालाँकि, कोविड-19 महामारी ने रोजगार की स्थिति में चुनौतियों को उजागर किया।

ये भी पड़े– राजधानी लखनऊ-भोपाल समेत छतरपुर में रीजनल ऑफिस वाला बुंदेलखंड (Bundelkhand) का पहला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बना बुंदेलखंड 24×7

‘द इंडिया इंपलॉयमेंट रिपोर्ट 2024′ के मुताबिक पिछले करीब 20 सालों में भारत में युवाओं के बीच बेरोजगारी लगभग 30% बढ़ चुकी है। भारत युवा रोजगार के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है क्योंकि आबादी का एक बड़ा हिस्सा कामकाजी आयु वर्ग में आता है, इसलिए भारत को “जनसांख्यिकीय लाभांश” से फायदा मिल सकता है। उद्योग जगत को इस मामले में बढ़त लेने की जरूरत है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में युवाओं को मिल रहें है बेहतर मौके अदाणी (Adani) समर इंटर्न प्रोग्राम – 2024 एक ऐसा मौका है जहां युवाओं के सपने आकार ले रहें हैं। इस साल अदाणी ने देश भर में 87 इंटर्न को काम पर रखा है। सख्त सिलेक्शन प्रोसेस और 70 पैनलिस्टों के 800 घंटे की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ 22 कॉलेजों के तीन हजार से ज्यादा कैंडिडेट में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को रोजगार देने का प्रयास किया गया है।

इस साल 10% आवेदकों की भर्ती की गई है। पीजी डिग्री के साथ 10 कार्यात्मक क्षेत्रों में ट्रेनी नियुक्त किए गए है। साल 2024 के बैच में 71 इंजीनियर और 16 गैर-इंजीनियर हैं। कंपनी के मुताबिक, इस साल देश भर के 22 राज्यों से कैंडिडेट आए हैं। इससे उन्हें अपने विचार साझा करने और अगले 2 महीनों के लिए चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं पर काम करने के नए तरीके सीखने में भी मदद मिलेगी। 9 आईआईएम से 37 इंटर्न को नियुक्त किया है। अहमदाबाद में 61 ट्रेनी हैं इसके अलावा 26 गुड़गांव, मुंबई, चेन्नई, मुंद्रा, अमेठा और पाटली में काम करेंगे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जिससे उन्हें सभी बिजनेस की समझ होगी और जमीनी स्तर पर प्रबंधकों से जुड़े रह सकेंगे। अदाणी (Adani) समर इंटर्न की ऑनबोर्डिंग में साल 2024 में 92 को ट्रेनी को हायर किया है और 2023 में 150 ट्रेनी को काम पर रखा गया था। राज्यों में निवेश बढ़ाएगा क्षेत्रीय रोजगार अदाणी समूह ने साल 2030 तक के लिए 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्लान बनाया है। समूह यह पैसा गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में खर्च करने वाला है।

इसके अलावा बिहार में 8,700 करोड़, मध्य प्रदेश में 75 हजार करोड़ और तेलांगना में सरकार डाटा सेंटर, एयरोस्पेस पार्क और इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए 12 हजार 400 करोड़ निवेश करेगा। वित्तीय वर्ष 2024 में बंदरगाह, ऊर्जा, हवाई अड्डा, जिंस, सीमेंट और मीडिया क्षेत्र तक फैले अपने कारोबार में 1.2 लाख करोड़ रुपये (लगभग 14 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश करने की योजना है। समूह ने अगले 7-10 वर्षों में कारोबार बढ़ाने के लिए अपने निवेश पूर्वानुमान को 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार साल 2024-25 के लिए अनुमानित कैपिटल एक्सपेंडिचर 40% ज्यादा है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: AdaniemploymentInvestmentSoft Skills
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In