ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

पीएम मोदी के बाद अब Mukesh Ambani ने लिए ये ‘पंच प्रण’, कहा- बदल रहा है देश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 30, 2022
in व्यापार
0
Mukesh Ambani

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के कारोबार को विस्‍तार देने से जुड़ी कई घोषणाएं की। उन्‍होंने कहा कि समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने बेटी ईशा अंबानी को रिटेल कारोबार और छोटे बेटे अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी कारोबार सौंपने का एलान भी किया। मुकेश अंबानी ने यह भी साफ किया कि वह अभी सेवानिवृत्त नहीं हो रहे हैं। वह पहले की तरह व्यावहारिक नेतृत्व प्रदान करना जारी रखेंगे। पढ़ें मुकेश अंबानी के संबोधन की बड़ी बातें…

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच प्रण से निश्चित तौर पर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकेगा।
  • रिलायंस भारत की समृद्धि और प्रगति में पहले से कहीं अधिक योगदान देने को तैयार है।
  • कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के कुशल प्रबंधन और आर्थिक चुनौतियों से मुकाबला करने में उसके व्यावहारिक दृष्टिकोण ने, भारत को पहले से अधिक मजबूत, पहले से अधिक समझदार और पहले से अधिक लचीला बनाने में मदद की है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डालर वार्षिक राजस्व को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।
  • रिलायंस का कुल राजस्व 47 प्रतिशत बढ़कर 104.6 अरब डालर हुआ। कुल एबिटा ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।
  • रिलायंस का निर्यात 75 प्रतिशत बढ़कर 2.5 लाख करोड़ हो गया है। राष्ट्रीय कोष में योगदान 39 प्रतिशत बढ़कर 1,88,012 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 2.32 लाख नौकरियां दी हैं।
  • रिलायंस जियो के पास 42 करोड़ 10 लाख मोबाइल ब्राडबैंड ग्राहक हैं और वे हर महीने औसतन 20 जीबी डेटा का इस्तेमाल करते हैं।
  • जियो के पास 11 लाख किलोमीटर से लंबा आप्टिक फाइबर नेटवर्क है। जियो फाइबर अब भारत में नंबर एक एफटीटीएक्स सेवा प्रदाता है, जिसमें 70 लाख से अधिक परिसर जुड़े हुए हैं।
  • फिक्स्ड ब्राडबैंड के मामले में भारत को शीर्ष-10 देशों की लीग में ले जाएंगे। विशेष तौर पर फिक्स्ड ब्राडबैंड में डिजिटल कनेक्टिविटी बनाई जा रही है।
  • रिलायंस रिटेल ने 2 लाख करोड़ रुपये के कारोबार और 12,000 करोड़ रुपये के एबिटा को हासिल किया है। यह एशिया के शीर्ष दस रिटेल विक्रेताओं में से एक है।

(Mukesh Ambani) विकास और स्थिरता के प्रतीक के रूप में खड़ा है भारत

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच भारत विकास और स्थिरता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में गंभीर आर्थिक तनाव है। दुनिया ने कोरोना महामारी को लगभग पार कर लिया है। हालांकि, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक जोखिमों के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। मुकेश अंबानी ने कहा कि ईंधन, खाद्य और उर्वरक की बढ़ती कीमतें सभी को प्रभावित कर रही हैं। उच्च मुद्रास्फीति और आपूर्ति में व्यवधान से वैश्विक मंदी का खतरा है।

Tags: Mukesh AmbaniMukesh Ambani in AGMMukesh Ambani SpeechReliance IndustriesReliance Jio investmentReliance Mukesh Ambani SpeechReliance RILRIL ChairmanRIL investment
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In