IND vs WI 1st T20I: रोहित और कार्तिक के बाद गेंदबाजों ने दिखाया दम,
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs WI 1st T20I: रोहित और कार्तिक के बाद गेंदबाजों ने दिखाया दम, भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से दी करारी शिकस्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 30, 2022
in खेल
0
Ind vs WI 1st T20I

नई दिल्ली। Ind vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टास जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ रिषभ पंत के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन उन्होंने इस मैच में एक और प्रयोग करते हुए सूर्यकुमार यादव के साथ पारी की शुरुआत की।

भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के 64 रन और दिनेश कार्तिक के तेज नाबाद 41 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए। मेजबान टीम को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला और जीत के लिए मिले 191 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए और उसे इस मैच में 68 रन से हार मिली। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बतौर कप्तान रोहित शर्मा का ये भारत के लिए 50वां मैच था इसमें से उन्हें 42 मैचों में जीत मिली है जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान ये उनका 10वां मैच था और उन्होंने सभी मैचों में इस टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है।

  • भारत को पहले मैच में 68 रन से मिली जीत
  • कप्तान रोहित शर्मा ने खेली 64 रन की पारी
  • दिनेश कार्तिक ने बनाए नाबाद 41 रन
  • 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे

Ind vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज की पारी, कप्तान पूरन ने बनाए 18 रन

वेस्टइंडीज की टीम का पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने गिराया और उन्होंने मायर्स को 15 रन पर आउट किया जबकि रवींद्र जडेजा ने जेसन होल्डर को जीरो पर आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट भुवी ने गिराया और उन्होंने ब्रुक्स को 20 रन पर बोल्ड कर दिया। भारत को चौथी सफलता आर अश्विन ने दिलाई और कप्तान निकोलस पूरन को 18 रन पर आउट कर दिया। पावेल को रवि बिश्नोई ने 14 रन पर आउट करके विरोधी टीम को पांचवां झटका दिया। हेटमायर 14 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर तो वहीं स्मिथ बिश्नोई की गेंद पर शून्य पर स्टंप आउट हो गए। अकील हुसैन 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। भारत की तरफ से पहली पारी में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आर अश्विन ने दो-दो जबकि भुवी और जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।

Ind vs WI 1st T20I: भारत की पारी, रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने  इस मैच में सूर्यकुमार यादव के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों पर 24 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए और मैककाय की गेंद पर आउट हो गए। रिषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 10 रन बनाकर कीमो पाल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

रोहित शर्मा 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हार्दिक पांड्या अल्जारी जोसेफ की गेंद पर एक रन बनाकर कैच आउट हुए। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 64 रन बनाए और जेसन होल्ड की गेंद पर हेटमायर के हाथों कैच आउट हुए। रवींद्र जडेजा 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों पर 2 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए जबकि आर अश्विन ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए और एक छक्का लगाया।

Ind vs WI 1st T20I: रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंजरी की वजह से रवींद्र जडेजा तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अब वो फिट हो गए हैं और उनकी पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। आर अश्विन और रवि बिश्नोई को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। पहले मैच में दीपक हुड्डा पर श्रेयस को तरजीह दी गई और वो प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए। वहीं केएल राहुल इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे और उनकी जगह भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया। हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन 

शमरह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरन (कप्तान व विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककाय, कीमो पाल।

टीमें-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज- निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रेंडन किंग, रोवमैन पावेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, जेडन सील्स।

Tags: cricketcricket newscricket news in HindiheadlinesInd vs WIInd vs WI 1st T20IIndia vs West IndiesKL RahulRohit SharmaWI vs Ind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
Snatcher

पढ़ाई में होशियार युवक को नशे की आदत ने बना डाला पर्स स्नैचर |

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

February 15, 2026
Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

February 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)