• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

कुदरती आपदा के बाद सरकारी शर्तों ने किसानों को किया मायूस: लखविंद्र सिंह

टीम बीकेई ने किया मंडियों में निरीक्षण, बारदाना न होने से किसान परेशान|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 11, 2023
in हरियाणा
0
Natural Calamity

सिरसा। (सतीश बंसल) मंडियों में फसली सीजन शुरू हुए करीब एक माह (Natural Calamity) का समय बीत चुका है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर अभी तक किसानों को मायूसी ही हाथ लगी है। फसली सीजन शुरू होने से पूर्व सरकार की ओर से मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन मंडियों में व्याप्त अव्यस्थाओं ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर मंगलवार को BKE अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने अपनी टीम के साथ मंडियों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बारदाना न होने के कारण पिछले दो दिनों से किसान सरसों की फसल लेकर मंडी में आ रहे है, लेकिन तुलाई नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सोमवार सांय को डीएम हेफेड मांगेराम बैनीवाल से भी बारदाने की पूर्ति को लेकर बातचीत हुई और उन्होंने सुबह 10 बजे तक बारदाना आने का आश्वासन दिया, लेकिन मंगलवार को जो किसान सरसों की फसल लेकर सरकारी दुकान पर आए तो दोपहर 12 बजे तक वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। (Natural Calamity) इसके बाद किसानों ने टीम बीकेई से संपर्क किया। किसानों की समस्याओं को देखते हुए बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि सरकारी दुकान नई अनाज मंडी सिरसा में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

ये भी पड़े – Sirsa : हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक में अनेक मुद्दों पर की चर्चा|

जिसके बाद सभी किसान साथियों को साथ लेकर मार्केट कमेटी सिरसा में पहुंचे और सचिव विरेंद्र मेहता से मिले। जिसके बाद हेफेड के अधिकारियों को वहां बुलाया गया और इस संबंध में पूछताछ की गई। हेफेड अधिकारियों ने बताया कि कलकता से बारदाने की गाड़ी चली हुई है, जोकि हिसार पहुंच गई है और दोपहर डेढ़ बजे तक सिरसा पहुंच जाएगी। बारदाना आते ही किसानों की सरसों की फसल की तुलाई शुरू हो जाएगी। (Natural Calamity) जो किसान आज सरसों लेकर आए हंै, उन सभी के टॉकन काटे गए। औलख ने बताया कि हरियाणा सरकार इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से बार-बार दावे कर रही है कि किसानों की फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे, लेकिन जान बूझकर फसलों की खरीद में देरी की जा रही है।

जिससे मजबूर होकर किसान अपनी फसल को औने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को बेच रहा है। 10 अप्रैल तक सिरसा मंडी में 88837 क्विंटल सरसों की आवक हुई है, जिसमें से केवल 47859 क्विंटल हरियाणा सरकार ने खरीदी है, जबकि 40978 क्विंटल निजी व्यापारियों ने ली है। (Natural Calamity) जिससे की लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपए किसानों को घाटा हुआ है। इससे भी ज्यादा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया हुआ है, जिससे कि किसान एक दिन में एक बार में सिर्फ 25 क्विंटल सरसों ही मंडी में बेच सकता है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जिस किसान की 65 क्विंटल सरसों हुई है, उसे तीन बार मंडी में सरसों लेकर आनी पड़ेगी, जिससे कि उसके जहां 6 दिन खराब होंगे और उसे आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। (Natural Calamity) औलख ने कहा कि सरकार पोर्टल के माध्यम से यहां तक भी जानकारी रखती है कि एक दिन में किसान कितनी बार सांस लेता है तो उस सरकार को पूरा मालूम है कि एक किसान के पास कितनी सरसों है। बीकेई की सरकार से मांग है कि इस शर्त को हटाकर एक बार में ही किसान की फसल को खरीदा जाए।

हेफेड ने मंडी में कई आढ़तियों को सरकारी खरीद के लिए मंजूरी दी है, जोकि किसान से लेबर के नाम पर निर्धारित से ज्यादा राशि वसूल रहे है। 50 किलो के एक बैग की लेबर 3.74 रुपए ही ले सकते है। किसान साथी इस बात का भी ध्यान करें, अगर कोई आढ़ती व सरकारी खरीद वाले सरसों की लेबर इससे ज्यादा लेते है तो वे मार्केट कमेटी कार्यालय सिरसा में इसकी शिकायत करें। (Natural Calamity) वहीं गेहूं की आवक भी मंडियों में आ चुकी है, सरकार समय रहते बारदाने की व्यवस्था करे। कुदरती आपदा व बरसात से प्रभावित हुई फसल को बिना शर्त खरीदा जाए।

Tags: Bhartiya Kisan Ekta (BKE)BKE President Lakhwinder Singh AulakhHaryanaHaryana GovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़Natural CalamitySirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mithila University

बिहार में दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को मिला ‘जिहादी’ धमकी धमकी भरा पत्र |

4 years ago
नर्स

मेदांता अस्पताल की नर्स की हत्या, रेप की आशंका: गोल्फ सिटी के पास भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में मिला शव, फटे थे कपड़े

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

July 15, 2026
MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

July 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)