ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 24, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

एक विचार की कहानी, जिसे कई बार मिटाने की कोशिश की गई: RSS के 100 वर्ष पर ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 4, 2026
in राष्ट्रिय
0
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। संघ के शताब्दी वर्ष के साथ प्रस्तुत यह फिल्म उसके वैचारिक सफर, सामाजिक योगदान और राष्ट्र जीवन में भूमिका को रेखांकित करती है।

टीज़र के सामने आते ही देशभर में इस पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन के बाद अब अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है, जिससे इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अतीत में कई बार संघ को पर्दे पर दिखाने के प्रयास हुए हैं, लेकिन ‘शतक’ पहली ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति मानी जा रही है, जिसे संगठन के परिवेश से खुला समर्थन प्राप्त हो रहा है।

RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, “आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर ढेर सारी बधाइयाँ। इन सौ वर्षों में राष्ट्र निर्माण में संघ का बड़ा योगदान रहा है। इस यात्रा पर और रोशनी डालने आ रही है फिल्म #शतक। यह रही उसकी पहली झलक। शतक की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएँ।”

इससे पहले फिल्म का गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय केशव कुंज, दिल्ली में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी द्वारा, श्री भैयाजी जोशी जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

टीज़र की शुरुआत पंक्ति “यह एक ऐसे विचार की कहानी है, जिसे वर्षों से बार-बार मिटाने की कोशिश की गई” से होती है। इससे यह साफ होता है कि फिल्म का उद्देश्य संघ से जुड़ी पुरानी गलतफहमियों, आलोचनाओं और भ्रमों को ऐतिहासिक और तथ्यात्मक संदर्भ में स्पष्ट करना है। टीज़र में उन संस्थापक और मार्गदर्शक व्यक्तित्वों को सामने लाया गया है, जिनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा, जिनके योगदान को पर्याप्त पहचान नहीं मिली। इनमें डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिवराव गोलवलकर शामिल हैं। इसके साथ ही लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी जैसे प्रमुख नेताओं का भी चित्रण किया गया है।

टीज़र में भारतीय इतिहास के निर्णायक दौर स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर  आपातकाल तक में संघ की भूमिका की भी झलक दिखाई गई है।फिल्म के निर्देशक आशीष मॉल और निर्माता वीर कपूर हैं। निर्माताओं का कहना है कि 1875 से 1950 के बीच अस्तित्व में आए आंदोलनों में संघ एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसने बिना किसी व्यवधान के अपनी यात्रा जारी रखी। फिल्म की टैगलाइन ‘न रुके, न थके, न झुके’ इसी निरंतरता और संकल्प का प्रतीक है।

‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ को निस्वार्थ स्वयंसेवकों की पीढ़ियों को समर्पित एक श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म राष्ट्र निर्माण और सामूहिक सेवा की भावना को पुनः जागृत करने का प्रयास करती है। यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (RSS)

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: 100 years of rssajay devgnShatak
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In