अकबर बंजारा ने बाग खरीदने को दी थी 6 करोड़ रुपये की रकम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अकबर बंजारा ने बाग खरीदने को दी थी 6 करोड़ रुपये की रकम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अकबर बंजारा

मेरठ। अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा प्रकरण में फलावदा पुलिस के नया मामला सामने आया है। अकबर ने मुठभेड़ से पहले इंचौली में जमीन की खरीदारी के लिए छह करोड़ की रकम दी थी। अभी तक भी फलावदा पुलिस ने उक्त रकम को नहीं वसूला। यहां तक रकम लेने वाले को थाने लाकर पूछताछ तक नहीं की है। उसके पीछे फलावदा पुलिस की सेटिंग की चर्चा मानी जा रही थी। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद अब उक्त रकम को वसूलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया जाएगा। उक्त रकम अवैध कमाई से जमा की गई थी।

यह है मामला

फलावदा के रहने वाले अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने सात साल में 300 करोड़ से ज्यादा की संपति अर्जित कर ली। हाल ही में असम पुलिस की कस्टडी में उग्रवादी हमले में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को ढेर कर दिया था। अकबर के पिता पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। पुलिस ने अकबर बंजारा पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति के जब्तीकरण का काम तेजी से शुरू कर दिया था।

बनाया आलीशान बंगला

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास अकबर ने आलीशान बंगला बनाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखी थी। उसका असम में एक फार्म हाउस भी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुठभेड़ से पहले अकबर बंजारा ने इंचौली में छह करोड़ की जमीन खरीदी थी। अभी तक जमीन का बैनामा नहीं कराया था, जमीन स्वामी को एडवांस के तौर पर छह करोड़ की रकम दे दी गई थी। उक्त रकम पुलिस की टीम जमीन स्वामी से वापस कराएगी। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत 14ए की कार्रवाई कर अवैध कमाई से जमा की गई रकम को जब्त कर लिया जाएगा।

इन्‍होंने बताया…

अकबर बंजारा की पहले भी कुछ संपत्ति जब्त हो चुकी है। पुलिस हाल में भी अकबर बंजारा की संपत्ति की तलाश कर रही है। अकबर के द्वारा जमीन खरीदने के लिए कुछ रकम जमीन स्वामी को देने की बात सामने आई है। उसकी जांच की जा रही है।

– रोहित सजवाण, एसएसपी

Tags: Akbars money will be confiscatedInternational cow smuggler Akbar BanjaraMeerut Newsmeerut-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Gautam Adani

अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर Gautam Adani ने लिया सेवा का संकल्प समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

1 year ago
Women Commission

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने तीन महिलाओं को समाज में अतुलनीय योगदान देने के लिए किया सम्मानित|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026
Kuldeep Yadav — Biography

Kuldeep Yadav — Biography

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)