ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

बिहार के छपरा में RJD नेता सुनील राय का हुआ अपहरण, कार्यालय से अपराधियों ने किया अपहरण, घटना CCTV में कैद|

मंगलवार की सुबह चार बजे बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने RJD नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया। हथियार और नकाब पहनकर पहुंचे कुछ बदमाशों द्वारा इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 14, 2023
in राज्य
0
RJD

मंगलवार की सुबह चार बजे बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने RJD नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया। हथियार और नकाब पहनकर पहुंचे कुछ बदमाशों द्वारा इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है। छपरा बाजार समिति के गेट पर RJD नेता सुनील राय का मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। वह पूर्व सैनिक भी रहे हैं। एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। सुनील राय अब जमीन की खरीद बिक्री का भी काम करते है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा स्थित उनके आवास से कुछ दूरी पर कार्यालय से अपराधियों ने उनका अपहरण किया। (RJD) पांच से छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे हुए थे और वह सभी बदमाश उन्हें घसीटते-पीटते हुए ले गए और स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए।

आपको बता दें कि सुनील कुमार राय पूर्व में RJD से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव से राजद नेता सुनील राय के अपहरण की खबर जंगल में आग की तरह फैली हुई है। राजद नेता सुनील राय की अपहरण की सूचना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया हैं।

ये भी पड़े – वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का हुआ निधन, बाथरूम में फिसलने से गई जान|

CCTV में नेता को लेकर जाते दिखे अपराधी

बताया जा रहा है कि सुनील राय इस इलाके के सक्रिय नेता थे और पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रातकाल मंगलवार को उनका अपहरण कर लिया गया। इस घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें RJD नेता सुनील राय की घटना कैद हुई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि करीब 5 से 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे और सुनील कुमार को जबरन खींचकर एक स्कॉर्पियो में बैठा रहे हैं। हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय को गाड़ी में बैठाया और मौके पर फरार हो गए।

कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना बाद से एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो सक्रिय हो गई है। सूत्र के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर RJD नेता का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। पुलिस इस मोबाइल से कॉल डिटेल निकालने में भी लगी है और मामले की जांच कर रही हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

घर से बुलाकर अपहरण की आशंका

हालांकि, राजद नेता प्रातकाल सुबह 4 बजे अपने कार्यालय की ओर क्यों गए और बदमाश घात लगाकर कैसे बैठे थे, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजद नेता को बुलाया गया होगा और उसके बाद अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया होगा।

इस घटना के मामले को लेकर SP डॉ गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सुनील राय, पिता रामबालक राय का आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण किया गया है। अपहृत व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बताए जाते हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही इसमें एक SIT का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के पास लगे CCTV आदि साक्ष्यों का गहन अध्ययन कर अपहृत की बरामदगी हेतु प्रयासरत हैं। फिलहाल पुलिस RJD नेता सुनील राय के अपहरण का पता लगाने में जुटी हैं और साथ ही उन बदमाशों का भी पता लगाया जा रहा हैं जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया हैं|

Tags: BiharBihar CrimeBihar News By NavTimes न्यूज़CCTV FootageChaprakidnappingmufassilRashtriya Janata Dal (RJD)RJD leader Sunil Kumar RaiSunil Kumar Rai kidnapping
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In