ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Monkeypox को लेकर यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 27, 2022
in राष्ट्रिय
0
Monkeypox

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बाद अब मंकीपाक्स(Monkeypox) के बढ़ते मामले डरा रहे हैं। करीब 75 देशों में फैल चुका मंकीपाक्स अब भारत में भी पैर पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, मंकीपाक्स के अब तक 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, भारत में इसके अब तक चार पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर संदिग्ध मामले भी मिले हैं। मंकीपाक्स के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। वहीं राज्य सरकारें भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। कई राज्यों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है।

दिल्ली में मंकीपाक्स के लक्षण वाले एलएनजेपी अस्पताल भेजे जाएंगे

हाल ही में दिल्ली में मंकीपाक्स का पहला मामला सामने आया था। अब फैसला लिया गया है कि मंकीपाक्स के लक्षणों के साथ दिल्ली पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाईअड्डे से लोकनायक अस्पताल भेजा जाएगा। मरीजों के इलाज के लिए यहां 20 सदस्यीय विशेष टीम है।

यूपी: सभी जिलों में 10 बेड रिजर्व

यूपी में भी मंकीपाक्स(Monkeypox) के संदिग्ध मामले मिले हैं। लिहाजा, सभी जिलों में कोविड अस्पतालों में 10 बेड मंकीपाक्स रोगियों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का सर्विलांस और प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है।

झारखंड सरकार का अलर्ट जारी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। सिविल सर्जन को सदर अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। जिलों में तेजी से आइसोलेशन वार्ड तैयार किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है।

हरियाणा में भी अलर्ट

हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ओपीडी में चिकित्सकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध केस सामने आता है तो उसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को अवगत करवाएं। इसके साथ-साथ विदेशों से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।

  • भारत में मंकीपाक्स(Monkeypox) के केरल में तीन और दिल्ली में एक मरीजा मिला है।
  • नीति आयोग के सदस्य ने कहा, देश और समाज को सजह रहने की जरूरत है।
  • मंकीपाक्स के मामलों का पता लगाने के लिए देश में 15 लैब की व्यवस्था की गई है।
  • डब्ल्यूएचओ के मंकीपाक्स मामले पर तकनीकी प्रमुख डा. रोसमंड लेविस ने कहा कि इसके प्रकोप को रोका जा सकता है।

बिहार में गाइडलाइन जारी

बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपाक्स संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस वायरस को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। बता दें कि राजधानी पटना में मंकीपाक्स की संदिग्ध मरीज मिली है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है।

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मंकीपाक्स(Monkeypox) के लिए सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके तहत मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Tags: monkeypoxMonkeypox CasesMonkeypox Cases in Indiamonkeypox curemonkeypox in indianationalnewsभारत में मंकीपॉक्स के केस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In